Meerut News: ततीना गांव में दो समुदाय के बीच मारपीट-हंगामा, एक गिरफ्तार

Meerut News: नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना लोहिया नगर क्षेत्र अंतर्गत गांव ततीना में दो पक्षों के बीच में किसी बात को लेकर मारपीट की घटना हो गई थी।

Sushil Kumar
Published on: 25 Aug 2024 7:09 AM GMT
meerut news
X

मेरठ के ततीना गांव में दो समुदाय के बीच मारपीट (न्यूजट्रैक)

Meerut News: शहर से सटे ततीना गांव में शनिवार रात दो समुदायों के बीच हुई मारपीट, हंगामे के बाद अब वहां स्थिति पूरी तरह शांत होने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार घटना में 11 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से एक अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर लिया गया शेष की तलाश जारी है।

नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने रविवार को बताया कि थाना लोहिया नगर क्षेत्र अंतर्गत गांव ततीना में दो पक्षों के बीच में कल रात किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी व मारपीट की घटना हो गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपीय अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल गांव स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है। उधर घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार थाना लोहिया नगर क्षेत्र के ततीना गांव में कल रात एक शराबी की गलत हरकत के कारण दो पक्षों के बीच में मारपीट हो गई थी। इस दौरान जैसा कि बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से छतों से पथराव किया गया। हिंसक संघर्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बवाल कर रहे लोगों को शांत किया। मामला दो संप्रदायों के बीच होने के कारण मौके पर एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस को तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि ततीना गांव में रात करीब दस बजे सिराजुद्दीन और वाहिद उर्फ हड्डू शराब के नशे में आते जाते लोगों को गालियां दे रहे थे। वहां से गुजर रहे दो युवकों मेहराज और निसार ने इनकी जमकर पिटाई कर दी। कुछ देर बाद दोनों शराबी युवक पास के होम्योपैथी के डॉक्टर टीका राम के क्लीनिक पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने डॉ. टीकाराम से भी गाली गालौच के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान डॉक्टर डॉक्टर की पिटाई के शोर शराब सुनकर उनके पक्ष के काफी लोग निकल आए। लोगों ने दोनों युवकों को घेर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वहां दोनों पक्षों के बीच बवाल शुरू हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले इतने में छतों से पथराव शुरू हो गया। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचीं पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति पर काबू पाया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story