×

Meerut News: वन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर पेड़ों के महत्व को बताया

Meerut News: मेरठ 21 मार्च। मेरठ वन विभाग ने आज अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाते हुए जनता को पेड़ों के महत्व को लेकर जागरूक किया ।

Sushil Kumar
Published on: 21 March 2024 2:10 PM GMT (Updated on: 21 March 2024 2:11 PM GMT)
In Meerut, Forest Department officers made the public aware about the importance of trees on International Forest Day
X

मेरठ में वन विभाग अफसरों द्वारा अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर जनता को पेड़ों के महत्व को लेकर जागरूक किया: Photo- Newstrack

Meerut News: यूपी जनपद मेरठ में वन विभाग ने आज अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाते हुए जनता को पेड़ों के महत्व को लेकर जागरूक किया । पर्यावरणीय स्थिरता और खाद्य सुरक्षा में वनों के महत्व और महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि 'विश्व वानिकी दिवस 2024' की थीम- हर साल 'अंतरराष्ट्रीय वन दिवस' के लिए एक अलग थीम चुनकर जंगलों को सहयोगात्मक भागीदारी द्वारा चुना जाता है। वर्ष 2024 में 'विश्व वानिकी दिवस 2024' की थीम 'वन और नवाचार: बेहतर दुनिया के लिए नए समाधान' है (Forests and Innovation: New Solutions for a Better World) रखी गई है।

पेड़ों के महत्व के विषय में जन-जागरूकता फैलाने के उदेश्य से वन विभाग मेरठ द्वारा आज संजय वन दिल्ली रोड स्थित चेतना पार्क में एनवायरनमेंट क्लब के साथ सफाई कार्यक्रम चलाया, जिसमे पार्क में लोगो द्वारा फैलाई गयी प्लास्टिक्स को साफ़ किया गया तथा उन्हें गंदगी न फ़ैलाने हेतु जागरूक किया गया।

वन विभाग ने नगर निगम के साथ पौधरोपण भी किया

कार्यक्रम का संचालन उपप्रभागीय निदेशक अंशु चावला के दिशा निर्देश में किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी मदन पाल सिंह, वन दरोगा विशम्बर सिंह, वन रक्षक रीना चौधरी, मोनिका तथा एनवायरनमेंट क्लब की और से विधि कौशिक, हरदीप सिंह, आदित्य, अजय सैनी तथा सावन कन्नौजिआ आदि उपस्थित रहे, इसके अलावा दूसरा कार्यक्रम वन विभाग ने नगर निगम के साथ पौधरोपण कर किया, जिसमे सामाजिक कार्यकर्ता तथा नगर निगम की ब्रांड अम्बेस्डर अदिति चंद्रा के द्वारा मंगल पांडेय नगर में अर्बन फारेस्ट थीम के अंतर्गत पार्क में पौधरोपण किया गया, तथा लोगो को पेड लगाने हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी डॉ हरपाल सिंह के साथ नगर निगम के कर्मचारी, वन विभाग की ओर से युधिष्ठिर दत्त, रीना चौधरी तथा मंगतराम ने हिस्सा लिया, कार्यक्रम में वार्ड की पार्षद ने भी पौध रोपण किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story