Meerut News: पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह का निधन, पांच बार रह चुके हैं विधायक

Meerut News: पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री और कद्दावर जाट नेता किरणपाल सिंह का सोमवार सुबह निधन हो गया। किरणपाल सिंह का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 21 Oct 2024 10:13 AM GMT (Updated on: 21 Oct 2024 10:45 AM GMT)
Meerut News
X

पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह का निधन (न्यूजट्रैक)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री और कद्दावर जाट नेता किरणपाल सिंह का सोमवार सुबह निधन हो गया। काफी समय से बीमार चल रहे किरणपाल सिंह का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वर्तमान में पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह राष्ट्रीय लोकदल के सचिव थे।

बुलंदशहर में किरणपाल सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मंत्री के परिवार में पत्नी विमला और दो बेटियां हैं। किरणपाल सिंह की बड़ी बेटी वासु चौधरी जज हैं। वहीं उनकी छोटी बेटी शुभम चौधरी चिकित्सक हैं। पूर्व मंत्री के निधन पर सभी राजनीतिक दलों ने शोक जताया है।

कौन थे किरणपाल सिंह (Who was Kiranpal Singh)

साल 2021 में किरणपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गये थे। हालांकि वह सपा संरक्षक मुलायक सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। सपा सरकार में मुलायम सिंह यादव ने किरणपाल सिंह को बेसिक शिक्षा मंत्री बनाया था। लेकिन साल 2020 में उन्होंने समाजवादी पार्टी से किनारा कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। बुलंदशहर की अगौता सीट से किरण पाल सिंह पांच बार विधायक बने।

किरणपाल सिंह के राजनीतिक करियर की शुरूआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आंदोलन के समय हुई थी। वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के कट्टर अनुयायी थे। साल 1980 में किरणपाल सिंह पहली बार अगौता विधानसभा सीट से विधायक चुने गये थे। इस सीट से वह पांच बार विधानसभा पहुंचे। मुलायम सिंह यादव की सरकार में किरणपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। वह मुलायम सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री बने थे।

साल 2006 में चर्चित कविता हत्याकांड में किरणपाल सिंह का नाम सामने आया था। कविता हत्याकांड ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक को हिला कर रख दिया था। किरणपाल सिंह से इस हत्याकांड के संबंध में सीबीआई ने पूछताछ की थी। वहीं इस हत्याकांड में यूपी के खाद्य संसाधन मंत्री रहे बाबू लाल को इस्तीफा देना पड़ गया था।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story