×

UP Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजित सिंह की प्रतिमा अनावरण के बहाने रालोद फूंकेगा चुनावी बिगुल

Lok Sabha Elections 2024: जिलाध्यक्ष मतलूूब गौड़ ने रालोद की बूथ और सेक्टर कमेटियों की समीक्षा करते हुए कहा कि, 'लोकसभा चुनाव सिर पर है। ऐसे में उसकी तैयारी के लिए एक-एक कार्यकर्ता कमर कस लें। प्रत्येक बूथ पर कमेटी को मजबूत करें।'

Sushil Kumar
Published on: 3 Feb 2024 1:37 PM GMT
Meerut News
X

 पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजित सिंह (Social Media)

Meerut News: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होने से पहले राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) भी कहां पीछे रहने वाली है। बागपत के छपरौली में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की मूर्ति अनावरण के बहाने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 12 फरवरी को चुनावी बिगुल फूंकने जा रहा।

पार्टी नेताओं के अनुसार, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में अन्य पार्टियों के नेता भी हिस्सा लेंगे।

बागपत में तैयारियां जोरों पर

बागपत में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। इसे लेकर राष्ट्रीय लोकदल की मॉल रोड स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार (03 फ़रवरी) को मासिक बैठक हुई। मीटिंग में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राजकुमार सांगवान ने जिला, ब्लॉक रालोद, जोन एवं सेक्टर अध्यक्षों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, '2024 लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहना है। 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। हम सब का एक ही लक्ष्य गठबंधन उम्मीदवार को विजय दिलाना होना चाहिए। बैठक में बूथ, सेक्टर कमेटी के साथ ही एक माह की गतिविधियों की समीक्षा हुई। 12 फरवरी को छपरौली में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजित सिंह की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर होने वाली जनसभा की तैयारियों पर मंथन किया गया।


छपरौली में स्थापित होगी अजित सिंह की प्रतिमा

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा, 'रालोद के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौ.अजित सिंह की छपरौली में प्रतिमा स्थापित हो रही है। जिसका अनावरण 12 फरवरी को होगा। इस अवसर पर पूरे देश से राजनीतिक, सामाजिक और किसान संगठनों के लोग आ रहे हैं। मेरठ से भी बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर जनसभा का भी आयोजन हो रहा है।

'शिद्दत से गठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाना है'

जिलाध्यक्ष मतलूूब गौड़ ने रालोद की बूथ और सेक्टर कमेटियों की समीक्षा करते हुए कहा कि, 'लोकसभा चुनाव सिर पर है। ऐसे में उसकी तैयारी के लिए एक-एक कार्यकर्ता कमर कस लें। प्रत्येक बूथ पर कमेटी को मजबूत करें। क्योंकि, चुनाव बूथ से ही जीता जाएगा। लड़ना है, उसी शिद्दत से गठबंधन के प्रत्याशी को भी चुनाव लड़ाना है'।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में छात्र रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान, संजय पनवाडी, नरेंद्र खजूरी, रणवीर दहिया, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोइया, जिला पंचायत सदस्य अजीत चौधरी, कलवा कुरैशी, सतीश त्यागी, आदि मौजूद रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story