×

Meerut News: ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला से गैंगरेप! पुलिस ने नकारा

Meerut News: सरूरपुर में ईंट भट्ठे पर पांच दिन पहले कुछ मजदूरों ने भट्ठा मालिक पर बंधक बनाने का आरोप लगाया था। इस दौरान सूचना पर इन मजदूरों को बंधनमुक्त कराने के लिए आदेश दिया गया था।

Sushil Kumar
Published on: 10 Feb 2024 6:43 AM GMT
Meerut News
X
पुलिस ने गैंगरेप का किया खंडन (सोशल मीडिया)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना सरूरपुर क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला के साथ भट्ठा मालिक और उसके साथियों द्वारा कथित रुप से गैंगरेप किया गया। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जाच में महिला के आरोप में सच्चाई नहीं पाई गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवसिंह रावत ने आज शनिवार को बताया कि थाना सरूरपुर क्षेत्र अंतर्गत ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूरो द्वारा खुद को बंधक बनाकर बंधुवा मजदूरी कराने के संबंध में अलग-अलग विभागों श्रम विभाग, मानवाधिकार आयोग व पुलिस में लिखित व मौखिक शिकायत की गई थी। जिसके फलस्वरुप ईंट भट्ठे से मजदूर बारी-बारी जाने लगे।

भट्ठा स्वामियों द्वारा मजदूरों व उनके ठेकेदार हसीन के एंडवास रुपये दिये गये थे। जिसकी रिकवरी या मजदूरी करने का दबाव बनाने के उद्देश्य से भट्ठा स्वामियों द्वारा आरोप लगाने वाली महिला को अग्रणी कर गैंगरेप जैसी संगीन घटनाक्रम को बनाना प्रतीत होता है। पीड़ित महिला द्वारा हासिम, हसीन, तालिम पुत्रगण नाजर व पर आरोप लगाये हैं जो कि आपस में भाई हैं। इसके अलावा घटना में एक महिला को भी आरोपित किया गया है,जो बतौर ठेकेदार भट्टे पर कार्यरत बताई जा रही है।

जिसमें प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की कोई सत्यता नहीं पाई जा रही है। सभी नामजद आरोपी मजदूर भट्ठे पर काम छोड़ कर जा चुके हैं। घटना को लेकर स्थानीय समाचार पत्रों में गलत तथ्य प्रकाशित किये गये हैं। सच्चाई यही है कि दबाव बनाने के उद्देश्य से गैंगरेप की शिकायत की गई है।

बता दें कि पीड़िता की ओर से गुरुवार को थाना सरूरपुर पर तहरीर दी गई थी। दरअसल, सरूरपुर में ईंट भट्ठे पर पांच दिन पहले कुछ मजदूरों ने भट्ठा मालिक पर बंधक बनाने का आरोप लगाया था। इस दौरान सूचना पर इन मजदूरों को बंधनमुक्त कराने के लिए आदेश दिया गया था। मौके पर श्रम विभाग के अधिकारी व पुलिस टीम पहुंची थी। सभी बंधक बनाए मजदूरों को रिहा कराया था। गुरुवार को इन्हीं मजदूरों में शामिल एक महिला मजदूर ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि जब उन्हें भट्ठे पर बंधक बनाकर रखा गया था, उस समय भट्ठा मालिक ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया था। ये भी आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी गई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story