Meerut Crime: संयुक्त छापेमारी में 50 लाख का गांजा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Meerut News: पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 51 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।

Sushil Kumar
Published on: 23 March 2024 4:11 PM GMT
meerut news
X

Meerut News (Pic:Newstrack)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 51 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 67200/- रुपये नकद के अलावा एक गाडी अरटिगा भी बरामद हुई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस को मिली कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक मुखबिर की सूचना पर थाना कंकरखेडा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए जिला शामली के गांव कैराना निवासी जन्नूर अहमद(45) को 11 किलो आशिफ (मुजफ्फरनर नगर), मौ0 आलिम (शामली), खुर्रम (शामली) और रिजवान (मुजफ्फरनगर) को 10-10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इस प्रकार कुल 51 किलो गांजा बरामद किया गया है जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख हैं।

एसएसपी के अनुसार बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कंकरखेड़ा पर मु0अ0स0 205/2024 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके साथी सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम की अगुवाई क्षेत्राधिकारी दौराला सुचिता सिंह कर रही थी। टीम में थाना कंकरखेडा प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक, उ0नि0 गौरव सिहं,उ0नि0 हरिमोहन गौतम,है0का0 सन्दीप मलिक व मोहित पंवार शामिल रहे।

एसएसपी के अनुसार मेरठ पुलिस का नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। मेरठ पुलिस पिछले एक साल में दो दर्जन से भी अधिक नशे के कारोबारियों को पकड़ कर जेल भेज करोड़ो रुपये की गांजा बरामद कर चुकी है। पुलिस का उद्देश्य मेरठ में नशे के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करना है। बता दें कि छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से गांजा की खेप लाकर मेरठ और आसपास के जनपदों में तस्करी की जाती है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story