Meerut News: रोडवेज़ कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बने गिरिजा शंकर तिवारी, निर्विरोध महामंत्री चुने गये गिरीश चन्द्र मिश्र

Meerut News: चुनाव में गिरिजा शंकर तिवारी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। गिरीश चन्द्र मिश्र को 11वीं बार प्रान्तीय महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

Sushil Kumar
Published on: 30 Sep 2023 2:43 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic:Newstrack)

Meerut News: रोडवेज़ कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव में गिरिजा शंकर तिवारी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। गिरीश चन्द्र मिश्र को 11वीं बार प्रान्तीय महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्र के मुताबिक इस चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री के साथ ही रविन्द्र कुमार, (बरेली) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चन्द्र भान सिंह (मुरादाबाद), गुलजार अहमद (गाजियाबाद), महेश कुमार राय (गोरखपुर) व सुरेश चन्द्र पाण्डेय (प्रयागराज) उपाध्यक्ष, संजय कुमार राणा (मेरठ) अपर महामंत्री, चन्द्र हंस (आगरा), सुरेश चन्द्र मिश्र (इटावा), जशवंत सिंह (आजमगढ़) व सतीश कुमार (निगम मुख्यालय), उपमहामंत्री, बी0 के0 शुक्ल (लखनऊ) कोषाध्यक्ष, अरविन्द कुमार कुरील (कानपुर), संगठन मंत्री तथा रवि प्रताप मिश्र (देवीपाटन) प्रचार व सांस्कृतिक मंत्री एवं 42 सदस्य कार्यकारिणी भी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।

प्रान्तीय महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित रोडवेज परिषद के महामंत्री गिरीश चन्द्र मिश्र ने अपनी नई पारी की शुरुआत आक्रामक तरीके से करते हुए कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं यथा- बकाया महंगाई भत्ता का भुगतान, संविदा व आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक में वृद्धि एवं परिषद के साथ 26 जुलाई 2023 को प्रबन्ध निदेशक महोदय, परिवहन निगम की अध्यक्षता में सम्पन्न वार्ता में 19-सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति/निर्णय के क्रियान्वयन में हो रहे विलम्ब आदि की स्थिति पर संगठन की बैठक में चर्चा हुई।

इसके अलावा बैठक में निगम में अनुबन्धित बसों पर निगम के परिचालक के स्थान पर वाहन स्वामी द्वारा ही परिचालक उपलब्ध कराने के निगम मे विचाराधीन निर्णय पर गम्भीर असंतोष व्यक्त किया गया और यह निर्णय लिया गया कि इन प्रमुख समस्याओं के समाधान हेतु संगठन स्तर से आवश्यक कार्यवाही की जाय तथा यथावश्यकता नवनिर्वाचित केन्द्रीय प्रबन्ध समिति की बैठक शीघ्र बुलाकर मांगों की पूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर यदि आवश्यक हो तो संघर्ष के कार्यक्रम पर भी निर्णय लिया जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story