Meerut News: बंदूक से कर रहे थे नीलगाय का शिकार, वन टीम ने दबिश देकर किया तीन अरेस्ट

Meerut News: पकड़े गये अभियुक्तों से करीब आठ लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। विभाग का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Sushil Kumar
Published on: 4 Jun 2024 4:17 AM GMT
hunting Nilgai in Meerut
X

hunting Nilgai in Meerut  (photo: social media )

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नीलगाय का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से इनके कब्जे से नील गाय (नर वन रोज) का कटा हुआ सिर,धड़ व अन्य शरीर के हिस्से ,सर्च लाइट सहित शिकार के हथियार के अलावा एक हुंडई कार व एक दो नाली बंदूक (12 बोर) बरामद किए हैं। पकड़े गये अभियुक्तों से करीब आठ लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। वन विभाग का कहना है कि पकड़े गए आरोपी नीलगाय का शिकार करते थे और मांस बेचते थे। विभाग का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि देर रात नील गाय (नर वन रोज) के शिकार की गुप्त सूचना के आधार पर हस्तिनापुर वन रेंज की टीम द्वारा क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत चौधरी के निर्देशन में वन रोज के शिकार कर रहे तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के नाम मेरठ निवासी फिरोज खान पुत्र इस्लाम , आफताब आलम पुत्र मोहम्मद हनीफ व शाकिर पुत्र हनीफ हैं। डीएफओ के अनुसार इनके कब्जे से वन रोज का कटा हुआ सिर,धड़ व अन्य शरीर के हिस्से ,सर्च लाइट सहित शिकार के हथियार के अलावा एक हुंडई आई 10 कार व एक दो नाली बंदूक (12 बोर) बरामद किए गए हैं।

वन्य जीव अपराध में संलिप्त होना स्वीकार किया

डीएफओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने उक्त वन्य जीव अपराध में संलिप्त होना स्वीकार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से वन्यजीव अपराध के सापेक्ष प्रतिकार रुपये 8 लाख वसूलते हुए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 (यथा 2022) के नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। करीब आठ लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। इसके अलावा शिकार में प्रयुक्त हुई एवम बरामद 12 बोर की बंदूक के सम्बंध के पृथक से जांच कराई जा रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story