Meerut News: पति-ससुर न्यूड वीडियो बनाकर कर रहे दहेज की मांग महिला ने पुलिस को बताई आपबीती

Meerut News: महिला का पति और ससुर दहेज के लिए उसकी पिटाई करते हैं, महिला का सबसे गंभीर आरोप यह है कि जब वह नहाने जाती है तो पति और ससुर छिपकर उसकी नहाते हुए वीडियो बनाते हैं।

Sushil Kumar
Published on: 8 July 2024 11:44 AM GMT
Meerut News
X

Meerut News

Meerut News: मेरठ शहर के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति और ससुर दोनों ने बाथरूम में नहाते वक्त उसकी न्यूड वीडियो बना ली और फिर उसको ब्लैकमेल कर दहेज की मांग कर रहे हैं। दोनों न्यूड वीडियो को सोशल मडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दहेज की मांग कर रहे हैं। घटना शहर के थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र की है। पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

करीब 23 वर्षीय पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसका विवाह भोला गांव निवासी एक युवक से हुआ था। पति शहर के एक निजी स्कूल में काम करता है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले मुझे दहेज के लिए दुखी कर रहे हैं। आरोप है कि महिला का पति और ससुर दहेज के लिए उसकी पिटाई करते हैं। महिला का सबसे गंभीर आरोप यह है कि जब वह नहाने जाती है तो पति और ससुर छिपकर उसकी नहाते हुए वीडियो बनाते हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि एक दिन उसने ससुर को छिपकर उसकी न्यूड वीडियो बनाते हुए देख लिया। इसकी शिकायत महिला द्वारा अपने पति से की गई तो पति ने अपने पिता को कुछ कहने की बजाय उसका पक्ष लेते हुए उसने मुझे मेरी नहाते हुए की वीडियो दिखाई।

पीड़ित महिला ने अपने पति पर यौनशोषण का आरोप भी लगाया है। आरोप है कि महिला का पति उसके हाथ-पैर बांधकर डंडों से पिटाई करता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति, ससुर दोनों उसे कम दहेज लाने का ताना देते हुए कहते हैं कि अगर तू दहेज नहीं लाई तो तेरी ये गंदी वीडियो सारे में फैला देंगे। कहते हैं तेरी मां ने तुझे दिया ही क्या है। नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story