Meerut: सऊदी अरब से पति ने पत्नी पर चलवाई थी गोली, इस तरह दिया घटना को अंजाम

Meerut: दौराला टोल प्लाजा के पास दुल्हैड़ा गांव में बेटे के साथ घर लौट रही महिला के ऊपर जानलेवा हमला और किसी ने नहीं बल्कि महिला के पति द्वारा सऊदी अरब से बैठकर कराया गया था।

Sushil Kumar
Published on: 24 July 2024 10:06 AM GMT
meerut news
X

मेरठ में सऊदी अरब से पति ने पत्नी पर चलवाई थी गोली (न्यूजट्रैक)

Meerut News: जिले के दौराला टोल प्लाजा के पास दुल्हैड़ा गांव में बेटे के साथ घर लौट रही महिला के ऊपर जानलेवा हमला और किसी ने नहीं बल्कि महिला के पति द्वारा सऊदी अरब से बैठकर कराया गया था। घटना में महिला सिर में गोली लगने से गंभीर रुप से जख्मी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में घायल महिला के भांजे समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

एसपी आयुष विक्रम सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीती 21 जुलाई को प्रियंका पत्नी प्रवीण निवासी खतौली, टिटोडा गांव को बाइक सवार दो युवकों ने दौराला टोल प्लाजा के पास दुल्हैड़ा गांव के पास गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा घायल महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ थाना पल्लवपुरम पर मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के प्रयास शुरु कर दिये थे। घटना के संबंध में मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने शूटर राहुल और निशांत त्यागी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो गरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि विदेश(सऊदी अरब) में बैठे घायल महिला के पति के कहने पर उन्होंने महिला की हत्या करने का प्लान बनाया था।

पूछताछ के आधार पर एसपी आयुष विक्रम सिंह ने जो कुछ बताया उसके अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम टिटौडा का रहने वाला प्रवीन जो सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है जिसकी पत्नी प्रियंका मेरठ के ईशापुरम थाना गंगानगर में अपने बच्चों के साथ रहती है। प्रवीन को अपनी पत्नी प्रियंका के चाल चलन पर शंका थी। जिस कारण इन दोनो में लडाई झगडे होते रहते थे। इस वर्ष मार्च में जब प्रवीन सऊदी अरब से भारत आया था तो उसने तभी अपनी पत्नी की हत्या कराने की योजना बनायी थी और तय किया कि इस हत्याकांड को तब अंजाम दिया जायेगा। जब मैं देश से बाहर रंहूगा ताकि पुलिस को लगे कि कोई लूट आदि की घटना हो गयी है।

प्रवीन ने इस काम के लिये अपने रिश्ते के भांजे राहुल को तैयार किया। क्योंकि प्रवीन ने पहले काफी बार राहुल की समय समय पर आर्थिक मदद की थी। जिस कारण एहसान के चलते वह इस काम के लिये तैयार हो गया। इस घटना को अंजान देने के लिये राहुल ने अपने साथ फैक्ट्री मे काम करने वाले निशांत त्यागी को 20,000 रुपये में तैयार किया। खाडी देश में बैठा प्रवीन दिशा निर्देश दे रहा था।

घटना के दिन यानी 21 जुलाई को जब प्रियंका सुबह करीब 08.54 बजे पर विनय के साथ पुरकाजी जाने के लिये निकली तो दुल्हैडा गांव से पहले बम्बे वाले रास्ते पर ओवरटेक कर मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की और एक गोली चलायी जिस पर हडबडी में विनय ने मोटरसाइकिल भगाने कि कोशिश की जिससे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी प्रिंयका असन्तुलित होकर सडक पर गिर गयी तथा विनय मोटरसाइकिल लेकर आगे भाग गया। इस घटना को अंजाम देने के लिये जो भी पैसे खर्च होने थे उसकी व्यवस्था प्रवीन ने की थी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story