Meerut News: प्रेमी के सामने पति को नपुंसक कहना पड़ा महंगा ,पति ने कर दी हत्या

Meerut News: पत्नी प्रियंका के मुरादनगर निवासी एक युवक से संबंध बन गए। उसने इसका विरोध किया। लेकिन, वह नहीं मानी। एक दिन उसने दोनांे को अपने घर पर देख लिया। इस पर पत्नी ने अपने प्रेमी के सामने ही उसे नामर्द बोल दिया था। जिस पर उसने पत्नी की हत्या करने की साजिश रची।

Sushil Kumar
Published on: 31 July 2023 7:29 AM GMT
Meerut News: प्रेमी के सामने पति को नपुंसक कहना पड़ा महंगा ,पति ने कर दी हत्या
X
Meerut News (photo: social media )

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिला को अपने पति को नपुंसक कहना महंगा पड़ गया। पति ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हमलावर आरोपी पति को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

नगर पुलिस अधीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि शनिवार रात मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के बटदेवरा वाला गांव निवासी 32 वर्षीय प्रियंका की शादी करीब 12 साल पहले मुरादनगर निवासी विजेन्द्र से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। शनिवार रात प्रियंका जब ससुराल से अपने मायके आ रही थी। तो कैंट स्टेशन के पास उसकी पेड़ काटने वाले दाव से हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक सीसीटीवी फुटेज में प्रियंका का पति दिखा तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से उससे पूछताछ की। पहले तो उसने इधर-उधर की बात की फिर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पत्नी के मुरादनगर निवासी एक युवक से संबंध बने

पूछताछ में विजेन्द्र ने बताया कि करीब दो साल पहले वह लकवाग्रस्त होने के कारण शारीरिक रुप से कमजोर हो गया था। घर चलाने के लिए उसकी पत्नी प्रियंका प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगी। नौकरी के दौरान पत्नी के मुरादनगर निवासी एक युवक से संबंध बन गए। उसे अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो उसने इसका विरोध किया। लेकिन, पत्नी नहीं मानी। एक दिन उसने दोनांे को अपने घर पर देख लिया। इस पर पत्नी ने अपने प्रेमी के सामने ही उसे नामर्द बोल दिया था। पत्नी की यह बात उसे बहुत बुरी लगी। जिस पर उसने पत्नी की हत्या करने की साजिश रची। घटना के दिन जब पत्नी ट्रेन से मेरठ आ रही थी वह भी उसी ट्रेन के दूसरे कोच में सवार होकर मेरठ पहुंच गया। यहां पत्नी जब कैंट स्टेशन पर उतर कर अपने घर की तरफ जा रही थी रास्ते में उसने मौका पाकर पत्नी की दाव से प्रहार कर हत्या कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दाव बरामद कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story