×

Meerut News: चंद रुपयों के लेनदेन के विवाद में चाचा ने रेता भतीजे का गला, मौत

Meerut News: बागपत में चंद रुपयों के लेनदेन के विवाद में चाचा ने अपने भतीजे पर चाकू से वार कर दिया। हमले में भतीजे की मौत हो गई।

Sushil Kumar
Published on: 26 May 2024 1:34 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic: Social Media)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से सटे बागपत जनपद में आज चंद रुपयो के लेनदेन के विवाद में आज एक व्यक्ति ने अपने ही भतीजे को चाकू मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया, जिसकी बाद में उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हमलावर चाचा ने घटना को दूसरा रंग देने के लिए खुद को भी चाकू मार कर घायल कर लिया।

चंद रुपयों के लिए रेता गला

मेरठ मंडल मुख्यालय पर मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मुनफैद उर्फ सारिक पुत्र तारीक उर्फ तर्रो है। मोहल्ला मुगलपुरा में छत्ते वाली मस्जिद निवासी तारीक उर्फ तर्रो नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन है। मुनफैद उर्फ सारिक छत्ते वाली मस्जिद के नीचे पान की दुकान चलाता है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि चंद रुपयों के लेनदेन के विवाद में मुनफैद की उसके चाचा शाहिद ने आज मुनफैद की दुकान में घुसकर उसका गला रेत दिया।

उपचार के दौरान हुई मौत

घटनास्थल के आसपास खड़े लोगों ने शाहिद को पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन, वह मौके से फरार होने में सफल हो गया। बाद में घटना को दूसरा रुप देने के लिए शाहिद ने खुद को भी चाकू मार कर घायल कर दिया। गंभीर रुप से जख्मी मुनफैद को नजदीकी सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मेरठ जाते समय रास्ते में मुनफैद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शाहिद को हिरासत में लेकर सीएचसी में उपचार कराया।

एक घंटे बाद पहुंचा एंबुलेंस

इस घटना में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की भूमिका को लेकर मृतक पक्ष के लोगो में गहरा आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि घटना के बाद सूचना देने के बाद करीब एक घंटा बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। अगर समय पर पहुंच जाती तो मुनफैद की जान बच सकती। बागपत कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने घटना के बारे में इतना ही बताया कि चाचा ने अपने भतीजे की हत्या की है। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल,मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story