×

Meerut: जयंत चौधरी ने PM की प्रशंसा में पढ़े कसीदे, बोले-वह न होते तो चौधरी साहब को नहीं मिलता भारत रत्न

Meerut: राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि अगर पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न न मिलता।

Sushil Kumar
Published on: 31 March 2024 11:10 AM GMT
meerut news
X

जयंत चौधरी ने पीएम की प्रशंसा में पढ़े कसीदे (न्यूजट्रैक)

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि अगर पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न न मिलता। जयंत चौधरी आज यहां बीजेपी द्वारा आयोजित चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत रत्न का सम्मान देकर जो किसानों का सम्मान मोदी सरकार ने किया है उससे पूरे देश के किसान आभार व्यक्त करते हैं।

अपने करीब 10 मिनट के भाषण के अधिकांश समय में जयंत चौधरी प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा में कसीदें पढ़ते देखे गए। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह मुख्य रुप से भ्रष्टाचार के खिलाफ थे। पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी कहा करते थे कि केन्द्र से जो पैसा भेजा जाता है उसमें से मात्र 15 फीसदी पैसा जनता तक पहुंच पाता है। लेकिन, आज पीएम मोदी की सरकार में सीधा लाभ लाभार्थी के खाते में जाता है। इस तरह मोदी सरकार भष्ट्राचार खत्म करके दिखा रही है।

जयंत चौधरी ने कहा कि भष्ट्राचार हमेशा ऊपर से नीचे आता है। देश का सर्वोच्च नेता जब तक भष्ट्राचारी रहेगा तब तक देश में भष्ट्राचार खत्म नहीं हो सकता है। उन्होंने अपने दादा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि आम आदमी मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का नाम लिए बगैर कहा कि आज लोग जेल की सलाखों के पीछे भी सत्ता सुख भोगना चाहता है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह सरदार वल्लभभाई पटेल को अपना आर्दश मानते थे।

जयंत ने कहा कि आज देश किस पड़ाव पर है। सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई तो कारण होगा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहली रैली का पड़ाव मेरठ से शुरु हो रहा है। जयंत ने कहा कि कल मेरी पीएम मोदी से थोड़े समय के लिए भेट हुई थी। इस थोड़े समय में भी मोदी ने किसानों की चिंता जाहिर की।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story