Meerut News: हड़ताल पर डाक्टर, मरीज बेहाल, जूनियर डाक्टर का सिर फोड़े जाने पर बवाल

Meerut News: लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने न्यूजट्रैक को घटना के बारे में बताया कि कल रात कुछ लोग एक महिला मरीज जो कि मृत प्राय थी लेकर आये थे। इमरजेंसी में डॉक्टर मनीष और डॉक्टर अर्चित नारायण ने महिला को देखा और उसे मृत घोषित कर दिया।

Sushil Kumar
Published on: 1 Oct 2024 11:44 AM GMT
Meerut News
X

Meerut News

Meerut News: लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर के साथ सोमवार रात एक मरीज के तीमारदारों द्वारा की गई मारपीट को लेकर जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टर आज सुबह हड़ताल पर चले गए। इमरजेंसी के गेट पर बैठे डाक्टरों ने इमरजेंसी की सेवाएं भी ठप कर दी हैं। मरीज आ रहे हैं और वापस लौट रहे हैं। डाक्टरों की मांग है कि जब तक मारपीट के आरोपी गिरफ्तार नहीं किये जाएंगे, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने न्यूजट्रैक को घटना के बारे में बताया कि कल रात कुछ लोग एक महिला मरीज जो कि मृत प्राय थी लेकर आये थे। इमरजेंसी में डॉक्टर मनीष और डॉक्टर अर्चित नारायण ने महिला को देखा और उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसी बीच आक्सीजन सिलेंडर खोलने वाली रिंच से जूनियर डाक्टर मनी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिये। मारपीट में जूनियर डाक्टर का सिर फट गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार घटना के संबंध में थाना मेडिकल में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। हड़ताली डाक्टर आरोपी की गिरफ्तारी हुए बगैर काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं। उनको मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जूनियर और रेजिडेंस एसोसियेशन की अध्यक्ष डॉक्टर साक्षी के नेतृत्व में इमरजेंसी के सामने हड़ताल पर बैठे डॉक्टर अब यह मांग कर रहे हैं कि उनकी सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस लगाई जाए। मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। उनकी गिरफ्तारी की जाए। उधर, डाक्टरों की हड़ताल के कारण मरीज बेहाल हैं और परेशान हैं। जब इमरजेंसी में उपचार नहीं मिल रहा हैं, तो मरीजों के तीमारदार दूसरे निजी अस्पतालों में मरीजों के लेकर जा रहे हैं।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story