×

Merrut News: मेरठ के इस इलाके में फिर मचा तेंदुए का शोर, दहशत में लोग

Merrut News: आज सुबह फिर मेरठ कैंट स्थित आरवीसी सेंटर के सीसीटीवी में तेंदुआ नजर आया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया।

Sushil Kumar
Published on: 14 Feb 2024 9:14 AM GMT (Updated on: 14 Feb 2024 9:15 AM GMT)
Meerut news
X

 तेंदुए की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस source: Newstrack  

Merrut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तेंदुआ दिखने की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। आज सुबह फिर मेरठ कैंट स्थित आरवीसी सेंटर के सीसीटीवी में तेंदुआ नजर आया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया। लेकिन अभियान के दौरान तेंदुए से संबंधित कोई निशान नहीं नज़र आये। एहतियात के तौर पर टीम तलाश में लगी हुई है। उधर दूसरी तरफ इलाके में खौफ के मारे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

3 किलोमीटर तक चला सर्च अभियान

डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि एक सीसीटीवी फुटेज आरवीसी मेरठ कैंट द्वारा वन विभाग को उपलब्ध कराई गई है। जिसके बाद तीन टीमों का गठन कर क्षेत्र में करीब तीन किलोमीटर के क्षेत्र तक सर्च अभियान चलाया। लेकिन अभी तक के अभियान के दौरान तेंदुए से संबंधित कोई निशान नहीं मिले हैं। एहतियात के तौर पर ऑपरेशन अभी जारी रहेगा।

कई बार दिखयी दे चुका है तेंदुआ

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मेरठ के शहरी आबादी में तेंदुआ नजर आया हो। इससे पहले भी मेरठ शहर के अंदर कैंट अस्पताल, आबूलेन, मोदीपुरम आदि में तेंदुएं के घुसने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों किठौर, हस्तिनापुर में भी तेंदुआ देखा जा चुका है। दस साल पहले 24 फरवरी 2014 को पहली बार सदर स्थित केले वाली कोठी में लकड़ी की टाल पर तेंदुआ देखा गया था। किसी ने सोचा नहीं था कि जंगल में रहने वाला यह जीव घनी आबादी के बीच भी आ सकता है। तब से लेकर अब तक तेंदुए का सहरी आबादी में आना लगातार जारी है। किठौर, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ के क्षेत्र में तेंदुए की तलाश लगातार जारी है। हालांकि तेंदुए के कारण किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई। सितंबर 2017 में सरधना क्षेत्र में करनाल हाइवे में सड़क हादसे में एक तेंदुआ मारा गया था। अप्रैल 2018 में भूड़बराल के जंगल में भी एक तेंदुआ दिखा था। मार्च 2020 में परतापुर के गगोल क्षेत्र में तेंदुआ दिखा था। उसके बाद फरवरी 2021 में किठौर के फतेहपुर नारायण में तेंदुआ दिखा था। नवंबर 2021 में हस्तिनापुर/परीक्षितगढ़ के नीमका कुंडा गांव में घायलावस्था में एक तेंदुए मिला था। 4 मार्च 2022 को पल्लवपुरम में एक तेंदुए दिखयी पड़ा था।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story