×

Meerut News: महिला कांग्रेस कमेटी की पश्चिमी जोन के प्रदेश पदाधिकारियों के चुनाव में बड़ा फेरबदल, नई सूची घोषित

Meerut News: महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी पश्चिम जोन भारती शर्मा त्यागी द्वारा प्रस्तावित पश्चिमी जोन के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला/शहर अध्यक्षों की सूची को अपनी स्वीकृत प्रदान कर जारी कर दिया है।

Sushil Kumar
Published on: 29 March 2024 1:47 PM GMT
Major reshuffle in the election of state office bearers of western zone of Mahila Congress Committee, new list declared
X

महिला कांग्रेस कमेटी की पश्चिमी जोन के प्रदेश पदाधिकारियों के चुनाव में बड़ा फेरबदल, नई सूची घोषित: Photo- Newstrack

Meerut News: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हए कांग्रेस पार्टी ने आज कुछ बदलाव किए हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी पश्चिम जोन भारती शर्मा त्यागी द्वारा प्रस्तावित पश्चिमी जोन के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला/शहर अध्यक्षों की सूची को अपनी स्वीकृत प्रदान कर जारी कर दिया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने दी।

इनको मिली ये जिम्मेदारी

कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में अंजलि शर्मा, बिलकिस चौधरी, सपना सोम, भगवती शर्मा को कमेटी में उपाध्यक्ष एवं सुनीता सिंह, उर्मिला चौधरी, सुशीला कोहली, किरन शर्मा, पूनम पाण्डेय, नमिता जी को कमेटी में महासचिव का दायित्व सौंपा गया है, वहीं सुनीता सिंह, सीमा शर्मा, एड0 मधु सेहगल, उपासना चौहान, सुनीता मण्डल, नफीसा परवीन, आंचल सैनी को कमेटी में सचिव बनाया गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता त्यागी ने आगे बताया कि इसके साथ ही एडवोकेट अनुराधा शर्मा को जनपद बागपत, तब्बसुम खान को जनपद मुरादाबाद, प्रज्ञा गौर को जनपद बुलंदशहर, डॉ0 सुमन चौधरी को जनपद बिजनौर, किरनबाला को जनपद मेरठ, राधा रानी को जनपद गौतमबुद्धनगर, कल्पना सिंह को जनपद संभल, रेहाना परवीन को जनपद पीलीभीत, अफसाना अंसारी को जनपद मुज्जफरनगर, अनीता रानी को जनपद हापुड़, मीना शाक्य को जनपद बदांयू, अर्चना बाल्मीकि को जनपद शाहजहांपुर का जिलाअध्यक्ष बनाया गया है।

महिलाओं को संगठन में नई जिम्मेदारी

पश्चिम जोन महिला कांग्रेस नेत्री भारती शर्मा भारती त्यागी ने कहा कि "हम अपनी टीम के साथ पूरे युद्धस्तर पर उतरकर देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक इंडिया गठबंधन की सीटों को जीताकर इस देश के लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।" कांग्रेस नेत्री ने आशा व्यक्त की है कि जिन महिलाओं को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं वें अपने क्षेत्र में अन्याय, शोषण, हिंसा, अत्याचार का सामना कर रही देश की बेटियों/बहनों की आवाज़ बनकर न्याय मिलने तक लड़ेगी।

महिला कांग्रेस राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, क़ानूनी और संविधान द्वारा महिलाओं को दिए गए बराबरी के अधिकारों को पंक्ति में खड़ी अंतिम महिला तक सही मायने में पहुँचा कर उनकी भागेदारी और सशक्तिकरण का रास्ता प्रशस्त करेगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story