Meerut Rape Case: मेरठ में मणिपुर जैसी दरिंदगी की कहानी, किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाते रहे युवक, मांगने पर भी न दिए कपड़े

Meerut Rape Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ की घटना का वीडियो जिसमें चार युवको के बीच बिना कपड़े के एक किशोरी को पकड़ कर ले जाया जा रहा है। उनके निर्वस्त्र जिस्म के साथ बर्बरता हो रही है।.युवती गिड़गिड़ाते हुए कपड़े मांग रही है और दरिंदे हैं कि किशोरी को पीट रहे है।

Sushil Kumar
Published on: 28 July 2023 1:59 AM GMT (Updated on: 29 July 2023 2:46 AM GMT)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ की घटना का वीडियो जिसमें चार युवको के बीच बिना कपड़े के एक किशोरी को पकड़ कर ले जाया जा रहा है। उनके निर्वस्त्र जिस्म के साथ बर्बरता हो रही है।.युवती गिड़गिड़ाते हुए कपड़े मांग रही है और दरिंदे हैं कि किशोरी को पीट रहे है। ख़बरों के मुताबिक़ किशोरी के साथ कथित तौर पर एक युवक द्वारा बलात्कार भी हुआ है। लेकिन, जो दिख रहा है, वह बलात्कार से भी बढ़कर है। हर वह हरकत बलात्कार है, जो किसी की ख़्वाहिश के बग़ैर उसके शरीर के साथ की जाए। किसी के सम्मान को इस तरह चोट पहुँचाना और सम्मान के साथ सरेआम खेलना... बलात्कार ही है। शरीर भेदना ज़रूरी नहीं है तो यहाँ जो हो रहा है, खुलेआम हो रहा है।

पीड़ित किशोरी के लोगों का घर से निकलना मुश्किल

बहरहाल,तीन माह पुरानी बताई जा रही घटना का ख़ौफ़नाक वीडियो सार्वजनिक होने के बाद मणिपुर की ही मानिन्द मेरठ पुलिस भी देर से सही लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी समेत चार लोंगो को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। शेष अभियुक्त भी देर-सवेर पकड़े ही जाएंगे। दूसरी घटनाओं की तरह यह घटना भी लोगो के लिए भूली-बिसरी कहानी बन कर रह जाएगी। लेकिन,जो जख्म किशोरी और उसके परिवार को इस घटना ने दिए हैं उन जख्मों का उपचार शायद वक्त के पास भी नहीं होगा। वीडियो प्रसारित होने के बाद पीड़ित किशोरी ही नहीं उसके घर के लोगो का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

तीन माह पुरानी घटना सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई शुरु हुई। घटना के संबंध में सूत्रों के हवाले से ताजा जानकारी जो सामने आ रही है उसके अनुसार किठौर थाना क्षेत्र की किशोरी का गांव के ही शाकिर नाम के युवक से रिश्ता तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद दोनो एक-दूसरे से मिलने लगे। एक दिन शाकिर किशोरी को अपनी बाइक पर बैठा कर गांव के बाहरी छोर पर गन्ने के खेत में ले गया,जहां शाकिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनो को खेत के अंदर जाते देख वहां मौजूद गांव के ही एक युवक ने देख लिया। बस फिर क्या था युवक ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। चारो युवको ने किशोरी और शाकिर को निर्वस्त्र हालत में पकड़ लिया। शाकिर को तो युवक ने उसकी पिटाई करने के बाद छोड़ दिया। लेकिन,किशोरी को नहीं छोड़ा।

युवको का दिल नहीं पसीजा

किशोरी की निर्वस्त्र हालत में वीडियो बनाई और कशोरी की पटाई की गई। किशोरी रोते-गिड़गिड़ाते छोड़ने की गुहार लगाती रही। लेकिन,युवको का दिल नहीं पसीजा। घटना का जो वीडियों प्रसारित हुआ है उसमें युवको की दरिंदगी साफ दिख रही है। वीडियो में किशोरी रोते हुए मुहं को बार-बार छिपाने का प्रयास कर रही है लेकिन,युवक उसको चांटे मार मुहं से हाथ हटाने को मजबूर कर रहे हैं। किशोरी बार-बार कपड़े मांग रही है। लेकिन,वहशी हो चुके युवक उसे गालियां देते हुए चेहरा दिखाने को मजबूर कर रहे हैं। यही नहीं किशोरी को खेत से सड़क तक नग्न अवस्था में दौड़ा कर पीटा भी गया। वो गिड़गिड़ाती रही। लेकिन युवको का दिल नहीं पसीजा।

तीन महीने पुरानी घटना

एसपी देहात कमलेश ठाकुर के अनुसार तीन महीने पुरानी इस घटना के संबंध में पीड़िता के पिता की तहरीर पर रपीट, छेड़खानी, दुष्कर्म,पॊक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर शाकिर,पप्पू उर्फ जावेद, और आलम को जेल भेज दिया गया है। देर रात हैदर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। शोष की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story