×

बेहोश कर चाकू घोंपा, शव के किए 15 टुकड़े..., नौ साल के प्रेम विवाह का खौफनाक अंत

Merchant Navy Officer Murder: सौरभ कुमार पहले मर्चेंट नेवी में काम करता था। वह अक्सर काम के सिलसिले में विदेष में ही रहता था। साल 2016 में सौरभ और मुस्कान में लव मैरिज किया था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 19 March 2025 1:40 PM IST
meerut news
X

meerut news

Merchant Navy Officer Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में रूह कंपा देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिल कर पहले पति की हत्या की और छुरे से शव के 15 टुकड़े कर दिये। बाद में प्लास्टिक ड्रम में टुकड़ों को भर कर ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल बनाकर छिपा दिया। जब इस घटना को खुलासा हुआ तो लोग हैरत में पड़ गये।

पति की हत्या के बाद पत्नी मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ मनाली घुमने चली गयी। वहां से लौटने के बाद जब मायके वालों ने दामाद के बारे में पूछा तो पहले तो मुस्कान ने सभी को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन बार-बार पूछने पर मुस्कान ने खौफनाम जुर्म के बारे में परिजनों को बताया। दामाद की हत्या की बात सुनते ही मुस्कान की मां हैरान हो गयी और बेटी को लेकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंच गये। जहां पुलिस ने सामने मुस्कान ने कत्ल की पूरी कहानी सुना डाली।

24 फरवरी को लंदन से लौटा था सौरभ

सौरभ कुमार पहले मर्चेंट नेवी में काम करता था। वह अक्सर काम के सिलसिले में विदेश में ही रहता था। साल 2016 में सौरभ और मुस्कान में लव मैरिज किया था। दोनों की एक पांच साल की बेटी पीहू भी है। साल 2020 में सौरभ की नौकरी लंदन के एक मॉल में लग गयी थी। मॉल में वह बतौर सेल्समैनेजर का काम करता था। शादी के बाद से सौरभ इंदिरानगर में अपने परिवार के साथ अलग रहता था।

उसके पिता मुन्नालाल, मां रेनू और भाई बबलू ब्रह्मपुरी में रहते हैं। बीते फरवरी माह में 25 फरवरी को मुस्कान और 28 फरवरी का बेटी पीहू का जन्मदिन था। इसलिए सौरभ 24 फरवरी को मेरठ पहुंचे था। घर पहुंचने के बाद सौरभ ने पत्नी और बेटी का जन्मदिन मनाया। बीते दो मार्च को ब्रह्मपुरी में रहने वाली अपनी मां से मिलने सौरभ घर गया था।

अवैध संबंध को लेकर अक्सर होता था विवाद

सौरभ को जबसे मुस्कान के मैरिटल अफेयर के बारे में जानकारी हुई थी। तब से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। चार मार्च की रात भी दोनों का झगड़ा हुआ। जिसके बाद मुस्कान ने पति सौरभ को रास्ते से हटाने की ही योजना बना डाली। मुस्कान ने रात के खाने नषीला पदार्थ मिलाकर सौरभ को खिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया।

इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले 28 वर्षीय प्रेमी साहिल शुक्ला को घर बुलाया। फिर चाकू घोंपकर निर्दयता के साथ सौरभ को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को बाथरूम में ले गये। जहां छुरे से शव को 15 टुकड़े किए और फिर ठिकाने लगाने के मकसद से प्लास्टिक के ड्रम में सीमेंट का घोल बनाकर उसमें शव के टुकड़ों को डाल दिया। इसके बाद ढक्कन से सील कर दिया। मुस्कान का प्रेमी साहिल सीए है।

पुलिस को भी नहीं हुआ भरोसा

मुस्कान ने जब मनाली से लौटने के बाद पति की हत्या की बात परिजनों को बतायी तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। मुस्कान की मां बेटी को लेकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंची तो उसकी कहानी पर पुलिस को भी भरोसा नहीं हुआ। मुस्कान ने पुलिस को बताया कि शव नीले रंग के ड्रम में है। इस पर पुलिस ने दो सिपाहियों को घर भेजा। जहां ड्रम तो मिल गया, लेकिन शव नहीं मिला। जिस पर दोनों सिपाही फिर थाने पहुंचे और कहा कि महिला झूठ बोल रही है।

ड्रम में सूखा हुआ सीमेंट भरा हुआ है। इस पर पुलिस महिला को घर लेकर पहुंची। तब मुस्कान ने बताया कि सीमेंट के अंदर ही शव के टुकड़े भरे हुए हैं। पुलिस ने मजदूरों को बुलाया। हथौड़े और ड्रिल मशीन से सीमेंट को तोड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद पुलिस पूरा ड्रम लेकर ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गयी। जहां कड़ी मशक्कत के बाद ड्रम को तोड़ा गया। तब उसमें सिर, दोनों हाथ और पैर के पंजे अलग-अलग मिलेगा। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story