TRENDING TAGS :
Delhi-Meerut RRTS Corridor: मेरठवासियों को जल्द ही नमो भारत के अलावा मेट्रो से सफर करने का मौक़ा मिलेगा, जानिए ताजा अपडेट
Delhi-Meerut Namo Bharat Train: एक बार ट्रेन शुरू हो जाने पर दिल्ली से मेरठ की दूरी 60 मिनट से भी कम समय में पूरी हो जाएगी...
Delhi-Meerut RRTS Corridor Update
Delhi-Meerut RRTS Corridor Update: मेरठ,3 मार्च। मेरठ से रोजाना दिल्ली का सफर तय करने वालों के लिए एक बड़ी अच्छी खबर है। मेरठवासियों को जल्द ही नमो भारत के अलावा मेट्रो से सफर करने का माैका मिलेगा। तय समयसीमा से इस पूरी परियोजना को संचालित करने की उम्मीद है। एक बार ट्रेन शुरू हो जाने पर दिल्ली से मेरठ की दूरी 60 मिनट से भी कम समय में पूरी हो जाएगी।
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर तमाम कार्य अब अपने अंतिम चरण में हैं। मेरठ में एलिवेटेड वायाडक्ट और टनल निर्माण पहले ही पूर्ण किया जा चुका है। फिलहाल स्टेशनों पर फिनिशिंग आदि से जुड़े कार्य तीव्र गति से जारी हैं। मेरठवासियों को शहर में नमो भारत के अलावा मेट्रो सेवा भी मिलेगी और तय समयसीमा से इस पूरी परियोजना को संचालित करने की उम्मीद है।
बता दे कि फिलहाल नमो भारत रैपिड ट्रेन का मेरठ साउथ से शताब्दी नगर तक ट्रायल रन चल रहा है। करीब 6 किलोमीटर के सेक्शन पर ट्रायल रन से अब नमो भारत ने शहर में एंट्री कर ली है। माना जा रहा है कि होली के बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं मेरठ साउथ से मेरठ सेंट्रल फुटबॉल चौक तक मेट्रो ट्रेन का ट्रायल लगातार चल रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) का पूरे 82 किमी लंबे कारिडोर सराय काले खां से मोदीपुरम तक पर ट्रेन संचालन का लक्ष्य जून 2025 तक है। इसी के अंतर्गत संभावना जताई जा रही है कि मार्च के अंत तक शताब्दीनगर स्टेशन से नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं, जून तक बाकी हिस्से पर नमो भारत व मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।