Meerut News: राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव-2024- प्रतियोगिता में जनपद मेरठ से अनुष्का ने प्रथम, गायत्री अग्रवाल ने द्वितीय एवं आयुशी राजौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

Meerut News: आज यहां राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव-2024 के अन्तर्गत जिला युवा संसद का आयोजन कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र, मेरठ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सभागार में वचुअर्ल माध्यम से किया गया इसमें 04 जनपद मेरठ, बागपत, सहारनपुर एवं शाहजहांपुर ने भाग लिया। इसमें मेरठ ने नोडल जनपद की भूमिका निभाई।

Sushil Kumar
Published on: 17 Feb 2024 5:13 PM GMT
National Youth Parliament Festival-2024- Anushka from Meerut district got first place, Gayatri Aggarwal got second place and Ayushi Rajouria got third place in the competition
X

राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव-2024- प्रतियोगिता में जनपद मेरठ से अनुष्का ने प्रथम, गायत्री अग्रवाल ने द्वितीय एवं आयुशी राजौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया: Photo- Newstrack

Meerut News: आज यहां राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव-2024 के अन्तर्गत जिला युवा संसद का आयोजन कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र, मेरठ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सभागार में वचुअर्ल माध्यम से किया गया इसमें 04 जनपद मेरठ, बागपत, सहारनपुर एवं शाहजहांपुर ने भाग लिया। इसमें मेरठ ने नोडल जनपद की भूमिका निभाई। जिला युवा संसद उत्सव की भाषण प्रतियोगिता में जनपद मेरठ से अनुष्का ने प्रथम, गायत्री अग्रवाल ने द्वितीय एवं आयुशी राजौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा0 सरोजनी अग्रवाल, सदस्य विधान परिशद, उत्तर प्रदेश, मेरठ ने वचुअर्ल माध्यम से किया। डा0 सरोजनी अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि यदि युवा अपने दायित्व एवं कर्तव्यों को समझे तो भारत को विकसित देश बनने में समय नही लगेगा। जिससे माननीय प्रधानमन्त्री के विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा हो सकेगा। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र त्यागी लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ने किया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अरूण कुमार तिवारी, जिला युवा अधिकारी, बागपत के द्वारा दी गयी। जिला युवा संसद उत्सव की भाषण प्रतियोगिता में जनपद मेरठ से अनुष्का ने प्रथम, गायत्री अग्रवाल ने द्वितीय एवं आयुशी राजौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


जनपद सहारनपुर से गुंजन भंडारी ने प्रथम, फातिमा नवाज ने द्वितीय एवं आर्यव्रत मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनपद शाहजहांपुर से ललित हरि मिश्रा ने प्रथम, शिवम तिवारी ने द्वितीय एवं उन्सा फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनपद बागपत से इनाम उल हसन ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय एवं सुशमा त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय प्रथम एवं द्वितीय विजेता को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। निर्णायक समिति में डा0 कविता त्यागी प्रोफेसर मेरठ कालिज मेरठ, डा0 पंकज शर्मा एसोसिएट प्रोफेसर एन0ए0एस0 कालिज मेरठ, श्री राजीव शर्मा, न्यूज चैनल जनर्लिस्ट सिटीहल चल मेरठ, डा0 विकास चद्रा, असिस्टेट प्रो0 माछरा डिग्री कालिज, मेरठ एवं श्री शीलवर्द्धन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, पर्यटन विभाग उ0प्र0 ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो0 शोएब, सन्दीप, प्रिन्स एवं श्री चन्द्रशेखर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story