×

Arun Govil Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं टीवी सीरियल के ‘राम’, जानें नेट वर्थ

Arun Govil Net Worth: अरुण गोविल की कुल चल संपत्ति 3 करोड़ 19 लाख 75 हजार 635 रुपए दिखाई गई है। पत्नी लेखा अरुण गोविल के पास 2 करोड़ 76 लाख 65 हजार 226 रुपए है।

Sushil Kumar
Published on: 2 April 2024 12:52 PM GMT
arun govil
X

रामायण एक्टर अरूण गोविल की कुल संपत्ति (सोशल मीडिया)

Arun Govil Net Worth: मेरठ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच पर्चा दाखिल किया। रिटर्निंग ऑफिसर को दिए शपथ-पत्र के अनुसार अरुण गोविल का पूरा नाम अरुण चन्द्र प्रकाश गोविल है। 72 वर्षीय अरुण गोविल द्वारा दाखिल शपथ पत्र में बताया गया है कि उनके पास नकद राशि 375000 रुपए है, जबकि पत्नी लेखा अरुण गोविल के पास 407500 है। अरुण गोविल के बैंक खाते में 103,49,071 जबकि पत्नी के बैंक खातों में 80,43,149 रुपए हैं। 28218828 रुपए विभिन्न कंपनियों के शेयर आदि हैं। अरुण गोविल के पास मर्सडीज कार (2022) जिसका मूल्य 62,99,000 रुपए है। इसके अलावा उनके पास 220 ग्राम सोना (कीमत-10,93,291रुपए) है। जबकि पत्नी के पास 600 ग्राम सोना (कीमत-32,89,051रुपए) है।

अरूण गोविल की चल-अचल संपत्ति

अरुण गोविल की कुल चल संपत्ति 3 करोड़ 19 लाख 75 हजार 635 रुपए दिखाई गई है। पत्नी लेखा अरुण गोविल के पास 2 करोड़ 76 लाख 65 हजार 226 रुपए है। वहीं, कुल अचल संपत्ति 5 करोड़ 67 लाख 50 हजार 200 रुपए बताई गई है और पत्नी के नाम 2 करोड़ 80 लाख 9 हजार 200 रुपए की है। इनमें पूना में प्लाट और अन्धेरी वेस्ट मुंबई में अमरनाथ टावर्स में फ्लैट नम्बर 305-306 जहां वह रह रहे हैं भी शामिल है। दायित्वों के नाम पर अरुण गोविल ने एक्सिस बैंक से 14,64,028 रुपए का कार लोन भी लिया हुआ है। रिटर्निंग ऑफिसर को दिए शपथ-पत्र के अनुसार अरुण गोविल के नाम वाणिज्यक भवन (320-321,322) थर्ड फ्लौर 28 साउथ वेस्ट में है।

अरूण गोविल पर दर्ज नहीं है आपराधिक मामला

अरुण गोयल के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। न ही कोई मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। अरुण गोविल ने हाई स्कूल 1966 में यूपी बोर्ड मेरठ के राजकीय इंटर कालेज से किया है। उन्होंने इसी कॉलेज से 1968 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जबकि 1972 में आगरा विवि के जीएफ कालेज शाहजहांपुर से बीएससी की पढ़ाई की है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story