×

Meerut News: ऑपरेशन शस्त्र की गूंज, मेरठ परिक्षेत्र में दो माह में 563 गिरफ्तारी, अवैध हथियारों पर बड़ी चोट

Meerut News: मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा कसते हुए कुल 563 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Sushil Kumar
Published on: 7 April 2025 3:27 PM IST
Meerut News: ऑपरेशन शस्त्र की गूंज, मेरठ परिक्षेत्र में दो माह में 563 गिरफ्तारी, अवैध हथियारों पर बड़ी चोट
X

ऑपरेशन शस्त्र की गूंज   (photo: social media )

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी के निर्देशन में 5 फरवरी 2025 से शुरू किए गए "ऑपरेशन शस्त्र" ने दो माह में ही बड़ी सफलता अर्जित की है।

परिक्षेत्र के चारों जिलों—मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा कसते हुए कुल 563 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 584 अवैध शस्त्र व 2,492 कारतूस बरामद किए गए हैं।

बड़ी कार्रवाइयाँ

थाना लोहियानगर, मेरठ:

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़। 13 पिस्टल (निर्मित/अर्धनिर्मित), 436 मैगजीन व उपकरण बरामद।

थाना दौराला, मेरठ:

5 हथियार तस्कर गिरफ्तार, 9 तमंचे व 1 पिस्टल बरामद।

कोतवाली बागपत व सर्विलांस:

अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व कारतूस बरामद।

जनपदवार आंकड़े

मेरठ: 217 गिरफ्तार, 18 पर फायरिंग मामले में कार्रवाई।

बुलन्दशहर: 239 गिरफ्तार, 2 फायरिंग आरोपी पर कार्रवाई।

बागपत: 61 गिरफ्तारी, 12 फायरिंग मामले दर्ज।

हापुड़: 46 गिरफ्तार, 3 अभियुक्त फायरिंग के केस में पकड़े गए।

डीआईजी नैथानी ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस नियमों के उल्लंघन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मेरठ जनपद से दो निरस्तीकरण प्रस्ताव भेजे गए हैं। 'ऑपरेशन शस्त्र' अभियान परिक्षेत्र के सभी जनपदों में आगे भी प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story