×

Meerut News: 57वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Meerut News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57 वीं पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय शोधपीठ के तत्वावधान में परिचर्चा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धाभाव से याद किया।

Sushil Kumar
Published on: 11 Feb 2025 9:20 PM IST
Meerut News
X

 Meerut News ( Pic- Social- Media)

Meerut News: भारतीय जनसंघ के संस्थापक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57 वीं पुण्यतिथि परचौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय शोधपीठ के तत्वावधान में परिचर्चा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धाभाव से याद किया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित राजनीति विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा के संरक्षण में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर पवन कुमार शर्मा ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

अपने व्याख्यान में प्रोफेसर शर्मा ने कहा कि एकात्म मानव दर्शन में ही विश्व की समकालीन चुनौतियों का प्रभावी समाधान निहित है। वर्तमान विश्व जिस पारिस्थितिकीय असंतुलन और जलवायु परिवर्तन, संसाधनों के असमान वितरण से गुजर रहा है इसका समाधान पश्चिम में उत्पन्न वादों में नहीं है बल्कि भारतीय सनातन मूल्यों पर आधारित एकात्म मानव दर्शन ही इसका समाधान प्रस्तुत कर सकता है। प्रोफ़ेसर संजीव कुमार शर्मा ने अपने आशीर्वचन दिया।

इसके पश्चात प्रश्नोत्तर का दौर चला। मंच संचालन डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मुनेश कुमार सहायक आचार्य राजनीति विज्ञान ने किया। कार्यक्रम में विभाग के समस्त शिक्षकगण डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. सुषमा रामपाल, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. चंचल, डॉ. रवि कुमार, सुश्री इशिता पांडेय विभाग के शोधार्थी, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सहयोग रहा। रिपोर्ट लेखन गरिमा ने किया।

उधर,भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी उन्हें याद किया। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर मां भारती की सेवा की। भाजपा नेता ने कहा किपंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ रूपी एक छोटे वृक्ष को भाजपा के रूप में विकसित करने के लिए सराहनीय योगदान दिया है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा रोपा गया एक छोटा सा पौधा आज वटवृक्ष के रूप में विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरा है।



Shalini singh

Shalini singh

Next Story