×

Meerut News: बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद मौलाना ने बनाया था अश्लील वीडियो, पत्नी समेत आरोपी गिरफ्तार

Meerut News: मौलवी मौलाना रिजवान अपनी पत्नी रिजवाना के साथ मस्जिद परिसर में बने कमरे में रहता है। पत्नी के सहयोग से 10 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने लगा।

Sushil Kumar
Published on: 17 Jun 2024 1:43 PM GMT (Updated on: 19 Jun 2024 8:06 AM GMT)
Police arrested Maulana along with his wife for raping a 10-year-old girl and sent him to jail
X

10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी मौलाना को पुलिस ने पत्नी समेत गिरफ्तार कर भेजा जेल: Photo- Newstrack

Meerut News: मेरठ जिले में एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। जहां मौलाना ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस में शिकायत करने पर उसने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में गुस्से का माहौल है और वो आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

उर्दू सिखाने के बहाने 10 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आज घटना की बाबत जानकारी देते हुए बताया कि जिले के थाना लोहियानगर क्षेत्र स्थित एक मस्जिद में मौलवी उर्दू सिखाने के बहाने पत्नी के सहयोग से 10 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने जब यह बात परिजनों को बताई तो परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

परिजनों ने तुरन्त मौलाना और उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने वादिया की तहरीर के आधार पर थाना लोहियानगर पर मु0अ0सं0 262/2024 धारा 376/120बी/506 भादवि व 5LM/6 पोक्सो अधिनियम बनाम मौलाना रिजवान पुत्र महबूब निवासी अली मस्जिद रसूलनगर थाना लोहियानगर मेरठ मूल निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर व अभियुक्ता रिजवाना पत्नी मौलाना रिजवान निवासी उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत कर घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

मौलवी की पत्नी करती थी सहयोग

दर्ज तहरीर के अऩुसार मौलवी मौलाना रिजवान अपनी पत्नी रिजवाना के साथ मस्जिद परिसर में बने कमरे में रहता है। पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय छात्रा उर्दू सीखने जाती थी। आरोप है कि मौलवी पत्नी के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। दंपती पीड़िता को धमकी देता था कि किसी से शिकायत करने पर वीडियो प्रसारित कर देंगे।


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story