×

Meerut News: इंचौली पुलिस की गोतस्करों से भीषण मुठभेड़, दो गोली लगने से हुए घायल, गिरफ्तार

Meerut News:पुलिस ने तस्करो के कब्जे से पशु कटान के औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस को गिरफ्तार तस्करों की काफी समय से तलाश थी।

Sushil Kumar
Published on: 4 Oct 2023 6:12 AM GMT
Meerut Police encounter
X

Meerut Police encounter (photo: social media )

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना इंचौली क्षेत्र के इंचौली से खरदौनी जाने वाले मार्ग पर आज तड़के थाना पुलिस की तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो गोतस्कर के पैर में गोली लगी है। जबकि तीन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए,जिनकी गिरफ्तारी हेतु कॉबिंग की जा रही है। पुलिस ने तस्करो के कब्जे से पशु कटान के औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस को गिरफ्तार तस्करों की काफी समय से तलाश थी।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मुठभेड़ की बावत जानकारी देते हुए बताया कि आज तड़के पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि थाना इंचौली क्षेत्र के कुछ गौतस्कर इंचौली से खरदौनी जाने वाले मार्ग पर गौकशी कर रहे है। इसके बाद थाना पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही मौजूद पांच गोतस्कर भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा किया। तभी गौकशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गो तस्कर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल हुए दोनो तस्करों को पकड़ लिया। इस दौरान तीन गो तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए,जिनकी गिरफ्तारी हेतु कॉबिंग की जा रही है।

घायल गो तस्करो की पहचान

एसएसपी के अनुसार घायल गो तस्करो की पहचान थाना लिसाडी गेट निवासी इरफान पुत्र मंजूर और अरशद पुत्र निसार के रुप में हुई है। गो तस्करो के पास से 315 बोर के दो तंमचे मय 02 खोखा कारतसू व 05 जिन्दा कारतूस,तीन जिन्दा गाय,एक मोटर साइकिल के अलावा पशु कटान के हथियार बरामद हुए हैं। दोनो तस्कर को पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण के विरूद्व थाना इंचौली पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story