×

Meerut News: पुलिस ने चलाया होटल चेकिंग अभियान, संचालकों में मचा हड़कंप

Meerut News: उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने आज शहर में अचानक से होटल की छापा मारी शुरू की। पुलिस की कार्रवाई से शहर के होटल संचालकों में हड़कंभ मच गया।

Sushil Kumar
Published on: 21 Oct 2023 6:46 PM GMT
Police launched hotel checking campaign, created panic among operators
X

पुलिस ने चलाया होटल चेकिंग अभियान, संचालकों में मचा हड़कंप: Photo-Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने आज शहर में अचानक से होटल की छापा मारी शुरू की। पुलिस की कार्रवाई से शहर के होटल संचालकों में हड़कंभ मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि विगत में लगातार अवैध रूप से संचालित हो रहे होटलो व वहां हो रही अनैतिक गतिविधियों की सूचनाओं के आधार पर पूर्व में इनको कई बार मीटिंग करके मानकों को पूरा करने व रजिस्ट्रेशन हेतु नोटिस निर्गत किए गए थे। किंतु उक्त होटलो द्वारा ऐसा नहीं किया गया। जिसमें आज मेरे आदेश के अनुक्रम तथा पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में आज पूरे जनपद में मानक के अनुरूप न पाए जाने वाले होटलो पर कार्रवाई हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इतने होटल हुए बंद

चेकिंग अभियान के अंतर्गत जनपद मेरठ के नगर क्षेत्र में कोतवाली सर्किल में 1, ब्रह्मपुरी सर्किल में 9, केंट सर्किल में 8, सिविल लाइन सर्किल में 11, दौराला सर्किल में 6 होटल नगर क्षेत्र में कुल 35 होटलो व देहात क्षेत्र के 24 होटलो पर मानक के अनुरूप न पाए जाने पर उनको बंद कराया गया तथा उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी मेरठ को प्रेषित की गई है।

बता दें कि जिले में ओयो होटल इन दिनों जिस्मफरोशी और अयाशी का अड्डा बने हुए हैं। सुबह से लेकर रात के अंधेरे में यहां काले कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है। ओयो होटलों में नशे से लेकर जिस्मफरोशी के धंधे को अंजाम दिये जाने की शिकायत भी मिल रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां रात होते ही नशेड़ियों और जिस्मफरोशी करने वालों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। यह गोरखधंधा दलालों द्वारा नहीं बल्कि महिला दलालों द्वारा चलाया जा रहा है। महिला दलालों का गुट आसपास की गरीब लड़कियों को पैसों का लालच देकर उनसे वेश्यावृत्ति करा रही है। दलाली का यह बिजनेस सुबह से शाम तक चलता रहता है।

ओयो होटलों की आड़ में चल रहा देह व्यापार फर्राटेदार अंग्रेजीए ब्रांडेड चश्मा और महंगे डिजाइनर कपड़े। ऐसे में इन युवतियों पर शक नहीं किया जा सकता कि यह जिस्मफरोशी का धंधा करती होंगी। शहर के 90 प्रतिशत ओयो होटलए मसाज पार्लर और स्पा सेंटर सिर्फ जिस्म फरोशी का अड्डा बनकर रह गए हैं। कई नामचीन होटलों में खूबसूरत महिलाएं अपना काम बखूबी अंजाम दे रही हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story