TRENDING TAGS :
Meerut News: गौ-तस्करों और पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल, घायल समेत 6 गिरफ्तार
Meerut News: मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। वहीं, घायल बदमाशों के चार साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
Meerut News (Photo Social Media)
Meerut News: मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। वहीं, घायल बदमाशों के चार साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
देर रात हुई मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह बताया कि थाना नौचन्दी पुलिस व स्वॉट टीम नगर की संयुक्त कार्यवाही में दो गौकश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए हैं। घायलो सहित 6 गौकश अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार बदमाशोंके कब्जे से 3 तमंचे ,3 तीन खोखा कारतूस व 4 जिन्दा कारतूसों के अलावा गाय काटने के उपकरण और एक गाय जीवित बरामद की गई है। प्रवक्ता के अनुसार 1 फरवरी को बसपा कार्यालय के पास नाले में गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। जिसके संबंध में उप निरीक्षक महेश कुमार द्वारा थाना नौचन्दी पर अज्ञात के ख़िलाफ धारा 3/8 गौवध अधिनियम के मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
घटना के खुलासे के लिए गठित स्वॉट टीम नगर व थाना नौचन्दी पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक ईलम सिंह व प्रभारी मय स्वाट टीम निरीक्षक अरुण कुमार की अगुवाई में देर रात को थाना नौचंदी ग्राउण्ड पहुंची तो देखा कि कुछ व्यक्ति एक गाय को थम्बले से बांधकर उसको काटने की फिराक में हैं। पुलिस द्वारा गाय को काटने से रोकने हेतु प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्तों द्वारा अपने आप को पुलिस द्वारा पकड़ जाने के डर से तथा अपने आपको चारों ओर से घिरा देख अपने बचाव हेतु पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में दौराने पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायलों की पहचान सलीम अट्टा और शहबाज कुरैशी के रूप में हुई है। घायलों के अन्य साथी साजिद उर्फ हकला,नज्जू, रियाजुद्दीन, शरीफ नाम मौके से भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।