'बाबर नहीं, हमारा इतिहास भगवान श्रीराम से', मेरठ में बोले डॉ. प्रवीण तोगड़िया

Meerut News: प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा, 'पूरे देश में UCC लागू होगा। अगर, किसी को चार पत्नियों चाहिए तो वह पाकिस्तान चला जाए। हिंदुस्तान में तो हमारा ही कानून बनेगा और और कानून भी हम ही बनाएंगे'।

Sushil Kumar
Published on: 8 Feb 2024 4:58 PM GMT
Meerut News
X

मेरठ में डॉ. प्रवीण तोगड़िया (Social Media) 

Meerut News: मेरठ पहुंचे विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया (Dr. Praveen Togadia) ने कहा कि, 'अब हिंदू भाई-बहनों को काशी, मथुरा में मंदिर बनाने के लिए लाठी, डंडे, गोली नहीं खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि, राम मंदिर बनने की बहुत खुशी हुई। प्रवीण तोगड़िया ने कहा, 'अब देश में हर सप्ताह हनुमान चालीसा केंद्र चलेगा'।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने आगे कहा, 'भगवान श्रीराम हमारी संस्कृति हैं। भगवान श्रीराम हिंदुओं के लिए सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा, हमारा इतिहास बाबर नहीं है। हमारा इतिहास भगवान श्रीराम से है।'

'सपने में डमरू, कृष्ण की बांसुरी दिखने लगी'

तोगड़िया ने ये भी कहा कि, पहले उन्हें सपने में राम का धनुष नजर आता था, जो अब हकीकत में रामलला की मूर्ति के साथ अयोध्या में नजर आने लगा है। अब उन्हें सपने में डमरू, कृष्ण की बांसुरी दिखने लगी है। तोगड़िया बोले, काशी विश्वनाथ में शिव, मथुरा में कृष्ण के रूप में सपना सच होने वाला है'।

VHP नेता के घर पहुंचे थे

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता प्रवीण भाई तोगड़िया गुरुवार (08 फ़रवरी) को मेरठ के शीलकुंज कॉलोनी पहुंचे थे। वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) नेता अमित गुप्ता के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कहा कि, 'अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी है। राम मंदिर के लिए पुरुषों ने ही नहीं, बल्कि महिलाओं ने भी अपने बलिदान की आहुति दी थी।'

पूरे देश में लागू होगा UCC

उन्होंने आगे कहा, 'पूरे देश में UCC लागू होगा। अगर, किसी को चार पत्नियों चाहिए तो वह पाकिस्तान चला जाए। हिंदुस्तान में तो हमारा ही कानून बनेगा और और कानून भी हम ही बनाएंगे'। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर के लिए बलिदान देने वाले कारसेवकों को नमन किया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story