Meerut News: पुलिस एनकाउंटर में रेप का आरोपी तालिब घायल, तमंचा समेत बाइक बरामद

Meerut News: नाबालिग से रेप का आरोपी तालिब से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई तो उसके पैर में लगी।

Sushil Kumar
Published on: 8 Sep 2024 12:37 PM GMT
Meerut News
X

 पुलिस एनकाउंटर में घायल रेप का आरोपी (Pic: Newstrack) 

Meerut News: मेरठ में नाबालिग से रेप का आरोपी तालिब से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई तो उसके पैर में लगी। घायल अभियुक्त को पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने पुलिस मुठभेड़ के बारे में जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घायल अवस्था में गिरफ्तार अभियुक्त तालिब पुत्र कासिम निवासी जमनानगर के खिलाफ कल नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर तालिब के ख़िलाफ़ थाना लोहिया नगर में धारा 137(2), 65(1), 238 BNS व 3/4(2)पाक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगी हुई थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना लोहियानगर पुलिस जुर्रानपुर फाटक के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त ततीना की तरफ से आने वाला है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ततीना जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जाने लगी। चेकिंग के दौरान स्पलैण्डर बाईक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। बाईक सवार व्यक्ति रूका नही और खेतो की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त तालिब के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर व एक स्पलैण्डर बाईक बरामद की गयी। अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है। थाना लोहियानगर पर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story