×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Meerut: CHC में खुले परिसर में दुष्कर्म पीड़िता ने मृत बच्चे को दिया जन्म, DM ने दिये जांच के आदेश

Meerut: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के खुले परिसर में एक मृत बच्चे को जन्म देने घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जिला सरकारी प्रवक्ता ने आज सुबह इसकी जानकारी दी।

Sushil Kumar
Published on: 25 May 2024 5:08 AM GMT
meerut news
X

मेरठ में सीएचसी में खुले परिसर में दुष्कर्म पीड़िता ने मृत बच्चे को दिया जन्म (न्यूजट्रैक)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी द्वारा कथित रुप के सरधना के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के खुले परिसर में एक मृत बच्चे को जन्म देने घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जिला सरकारी प्रवक्ता ने आज सुबह इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार जिलाधिकारी दीपक मीणा ने घटना की जांच के आदेश देते हुए एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी को 48 घंटे में जांच कर संयुक्त रिपोर्ट देने को कहा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी से गांव के ही 40 वर्षीय सुभाष आठ माह पहले दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। परिजनों द्वारा अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि किशोरी आठ माह की गर्भवती है। जिसके बाद परिजन कल सुबह उसे लेकर सीएचसी सरधना पहुंचे। आरोप है कि गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता दर्द से कराहती रही। लेकिन, मौजूद सीएचसी स्टाफ द्वारा किशोरी को भर्ती नहीं किया गया।

इसी बीच किशोरी ने सीएचसी परिसर में ही बेंच पर एक मृत बच्चे को जन्म दिया। इस बीच सूचना पाकर थाना पुलिस सीएचसी पहुंची और स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही का विरोध किया। साथ ही इस बड़ी लापरवाही से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। हालांकि सीएमओ डा.अखिलेश मोहन ने इस बात से इंकार किया है कि गर्भवती किशोरी ने परिसर में बाहर बेंच पर मरे हुए बच्चे को जन्म दिया।

उनका कहना है कि गर्भवती किशोरी को भर्ती कर डिलीवरी रुम में प्रसव कराया गया। जहां किशोरी ने मृत बच्चे के जन्म दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल किशोरी जिला महिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत ठीक है। मृत बच्चे का पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story