×

RLD जुटी चुनाव की तैयारियों में, सिवालखास और सरधना के लिए विधानसभा अध्यक्ष घोषित,15 दिन में बूथ कमेटी होगी पूरी

Lok Sabha Elections 2024: प्रदेश अध्यक्ष (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे ने अपने सम्बोधन में कहा कि, 'राष्ट्रीय लोकदल इंडिया गठबंधन की मज़बूत और ज़िम्मेदार कड़ी है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ज़िम्मेदारी से बूथ और सेक्टर कमेटी का गठन करें।

Sushil Kumar
Published on: 20 Jan 2024 1:17 PM GMT
Lok Sabha Elections 2024
X

RLD जुटी चुनाव की तैयारियों में (Social  Media)

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने शनिवार (20 जनवरी) को मेरठ जिले के सवाल खास और सरधना के विधानसभा क्षेत्र के लिए अध्यक्षों की घोषणा की। जिला कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में इसकी घोषणा हुई। जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने 15 दिन में बूथ कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बूथ कमेटी और सेक्टर कमेटी घोषित करने के साथ ही जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ द्वारा सेक्टर कमेटी हेतू पदाधिकारीगण की विधानसभावार ज़िम्मेदारी तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि, 'पार्टी का सबसे मज़बूत स्तम्भ बूथ का कार्यकर्ता होता और उसी के सहयोग से चुनाव पूर्ण होता है इसलिए सभी की ज़िम्मेदारी है कि मज़बूती से बूथ और सेक्टर कमेटी जल्द से जल्द तैयार की जाए।'

संगीता दोहरे- RLD इंडिया गठबंधन का मजबूत अंग

प्रदेश अध्यक्ष (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे ने अपने सम्बोधन में कहा कि, 'राष्ट्रीय लोकदल इंडिया गठबंधन की मज़बूत और ज़िम्मेदार कड़ी है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ज़िम्मेदारी से बूथ और सेक्टर कमेटी का गठन करें। लोकसभा चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय लोकदल गांव में उपस्थिति दर्ज कर सके।'

हफ्ते भर में तैयार होगी बूथ कमेटी

जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि, 'सभी पदाधिकारी अपनी अपनी विधानससभा में जी जान से जुट जाएं और आज सिवालखास से प्रशांत चौधरी को विधानससभा अध्यक्ष एवं दर्पण सिवाच को सरधना विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है और जिला पदाधिकारी को विधानसभावार ज़िम्मेदारी दे कर सेक्टर एवं बूथ कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विधानसभा पर एक हफ्ते में बूथ कमेटी तैयार कि जाएगी।'

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से नरेंद्र खजूरी,प्रदेश अध्यक्ष (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे,आतिर रिज़वी प्रदेश महासचिव,दीपक तोमर प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ,प्रदेश अध्यक्ष(सहकारिता) अमरजीत सिंह बिड्डी,कर्नल ब्रह्मपाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष(सैनिक प्रकोष्ठ),अशोक चौधरी,संजय पनवाड़ी,प्रताप लोहिया, नईम सागर महानगर अध्यक्ष,गौरव जीटोली, राजू तेवतिया,ज़ीशान सिद्दीकी,दीपक गुण,सुबोध भदौडा,सोहराब ग्यास, प्रशांत चौधरी, दर्पण सिवाच,भूरा चंदौड़ी, बिलाल चौधरी, कलवा कुरैशी,शबाब रिज़वी, फूलकुमार भदौड़ा, विनय फौजी, रविंद्र चौधरी, सतपाल यादव प्रधान,सी. पी. सिंह, इरशाद रिज़वी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story