×

Meerut News: रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का बड़ा ऐलान, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, अनिल दुबे और यशपाल बघेल को बनाया राष्ट्रीय महासचिव

Meerut News: 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रालोद को बिजनौर और बागपत सीटें दीं और रालोद ने दोनों सीटों पर जीत का परचम लहरा दिया। इससे पहले रालोद ने वर्ष 2014 व 2019 के आम चुनाव में कुल 11 सीटों पर चुनाव लड़ा।

Sushil Kumar
Published on: 21 Feb 2025 8:59 PM IST
Meerut News: रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का बड़ा ऐलान, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, अनिल दुबे और यशपाल बघेल को बनाया राष्ट्रीय महासचिव
X

Meerut News

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह द्वारा राष्ट्रीय टीम में तीन लोग शामिल किए गये हैं। जिसमें बिजनौर से सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष(युवा) चंदन चौहान को अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल किया और उनको राष्ट्रीय महासचिव की ज़िम्मेदारी सौपी उनके साथ पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे और डॉ. यशपाल बघेल को भी राष्ट्रीय महासचिव की ज़िम्मेदारी दी गई है।वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनय चौधरी निवासी मुरादाबाद को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह जानकारी आज रात यहां राष्ट्रीय लोकदल(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के प्रदेश महासचिव(संगठन)/प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिज़वी ने दी। इसके साथ उन्‍होंने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन और अधिक गतिशील व सशक्‍त होगा। वहीं, जयंत चौधरी लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा उप-चुनाव में मिली कामयाबी के बाद पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं, ताकि अगले विधान सभा के चुनाव में अधिक फायदा मिल सके।

बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रालोद को बिजनौर और बागपत सीटें दीं और रालोद ने दोनों सीटों पर जीत का परचम लहरा दिया। इससे पहले रालोद ने वर्ष 2014 व 2019 के आम चुनाव में कुल 11 सीटों पर चुनाव लड़ा। सभी सीटों पर उसे हार मिली थी। यही नहीं मीरापुर उप-चुनाव में भी रालोद ने जीत का परचम लहराया था। लोकसभा चुनाव 2024 में रालोद की टिकट पर बिजनौर लोकसभा सीट पर सांसद चुने जाने के बाद चंदन चौहान ने मीरापुर विधायक पद से इस्तीफा दिया, जिसके चलते यहां पर उपचुनाव हुआ। चंदन चौहान ने बाइस के चुनाव में रालोद को जीत दिलाई थी। ऐसे में यह सीट रालोद के लिए जीतना जरूरी हो गया था।

कुल मिला कर रालोद भाजपा का साथ पाकर फिलहाल पूरी तरह फार्म में हैं। जयंत इस फार्म को ऐसे ही बरकार रखना चाहते हैं। इसलिए वें जमीन से जुड़े नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी देकर 2027 की जंग जीतने की तैयारी में हैं।



Admin 2

Admin 2

Next Story