×

Meerut News: RLD के राष्ट्रीय महासचिव संगठन का दावा, पश्चिमी UP की सभी सीटों पर जीतेगी NDA

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने दावा किया कि रालोद से गठबंधन होने के बाद पश्चिम में एनडीए गठबंधन की स्थिति काफी मजबूत हुई है।

Sushil Kumar
Published on: 19 March 2024 10:22 AM GMT
RLD के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी।
X

RLD के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी। (Pic: Newstrack)

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने दावा किया कि रालोद से गठबंधन होने के बाद पश्चिम में एनडीए गठबंधन की स्थिति काफी मजबूत हुई है। यह गठबंधन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर जीत रहा है। करीब 25 सीटों पर सेनारियो बदल गया है। सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ जीत दर्ज करेगा।

रिकार्ड मतों से जीतने का दावा

रालोद (RLD) नेता त्रिलोक त्यागी आज मेरठ में पार्टी के जिला कार्यालय पर स्थानीय मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, पार्टी प्रवक्ता आतिर रिजवी भी मौजूद रहे। मीडिया द्वारा बागपत और बिजनौर की बात पूछने पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता ने कहा कि बागपत और बिजनौर सीट पर रालोद इस बार रिकार्ड मतों से जीतने जा रहा है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर पहले भी चल रहा था,आज भी चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा। रालोद अपने मुद्दों से समझौता करने वालों में से नहीं है। फिलहाल,रालोद की एनडीए में शामिल होने के बाद कोशिश यही है कि सरकार के समक्ष किसानों, मजदूरों और कमेरो की समस्याओं को उठा कर उनका समाधान कराया जाए।

रेनू तोमर ने जल्दी में लिया फैसला

बागपत से रालोद की महिला सभा की जिलाध्यक्ष एवं बड़ौत से तीन बार पार्षद रही रेनू तोमर को पार्टी से निकालने के सवाल पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने उन्हें नहीं निकाला है। उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है। साथ ही त्यागी ने कहा कि उन्हें (रेनू तोमर) थोड़ा रुक कर फैसला लेना चाहिए था। बता दें कि पिछले दिनों बागपत में हुई रालोद व भाजपा की संयुक्त चुनावी बैठक में रेनू तोमर शामिल हुई थी। इस बैठक के दौरान उन्होंने मोदी-योगी के नारे को लगाने से इंकार कर दिया था। रेनू तोमर के इस कदम का जमकर विरोध हुआ। जिसके बाद रेनू ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। अपने इस्तीफे में रेणु तोमर ने लिखा कि बीजेपी की विचारधारा उनकी पार्टी की विचारधारा से मेल नहीं खाती। रेनू तोमर कल समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story