TRENDING TAGS :
Sangeet Som ने औरंगजेब से की राहुल-अखिलेश की तुलना, मचा बवाल
Sangeet Som: संगीत सोम ने कहा कि औरंगजेब आक्रांता था। उसने देश में हिंदुओं को मरवाया। महिलाओं के साथ दुष्कर्म करवाया था। उसने काशी और मथुरा में कई मंदिरों को तुड़वा दिया।
Sangeet Som: भारतीय जनता पार्टी के नेता और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जिस पर यूपी में सियासत मच गयी है। दरअसल औरंगजब के हिंदू विरोधी इतिहास की याद दिलाते समय पूर्व विधायक संगीत सोम की जुबान फिसल गयी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर डाली। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर औरंगजेब देशद्रोही था तो अखिलेष यादव और राहुल गांधी भी इसी श्रेणी में ही आते हैं। संगीत सोम दिल्ली-दून हाईवे पर दशरथपुर गांव में स्थित मंगलम फार्म हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
औरंगजेब ने गिरवाए मंदिर
संगीत सोम ने कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब आक्रांता था। उसने देश में हिंदुओं को मरवाया। महिलाओं के साथ दुष्कर्म करवाया था। उसने काषी और मथुरा में कई मंदिरों को तुड़वा दिया। वह महान कैसे हो सकता है। लेकिन कांग्रेस ने इसके नाम पर ही सड़कें बनवायीं। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि बाबर की निशानी मिट गयी। अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वस्त कराकर भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया गया। जब औरंगजेब की भी सभी निशानियां मिटनी ही चाहिए। संगीत सोम ने कहा कि औरंगजेब को काशी से खत्म कर भगवान शिव का मंदिर बनवाया जाएगा। मथुरा से खत्म कर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से इस बारे में वचन भी लिया।
महाराष्ट्र सीएम के बयान मचा है बवाल
औरंगजेब के मकबरे को हटाने को लेकर सियासत चरम पर पहुंच गयी है। दरअसल महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब का मकबरा बना हुआ है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस लेकर दिये गये बयान के बाद से ही सियासत गरमा गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी का मानना है कि छत्रपति संभाजीनगर में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे हटा दिया जाए। लेकिन यह काम कानून के दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए। क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार ने औरंगजेब के मकबरे को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में दे दिया था।