×

Saurabh Murder Case: खूंखार दरिंदे मुस्कान और साहिल की नशे की लत छुड़वाने में जुटा जेल प्रशासन, ऐसी है दोनों की हालत

Meerut News: जेल अधिकारी के अनुसार नशे के लक्षण के कारण ही उन्हें भूख नही लगने की समस्या भी थी। दरअसल,दोनो लंबे समय से नशा करते हैं। इसी वजह से उन्हें खाना खाने की समस्या थी।

Sushil Kumar
Published on: 23 March 2025 5:45 PM IST
Meerut News
X

Meerut News (Image From Social Media)

Meerut News: मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद मुस्कान और उसका प्रेमी धीरे-धीरे नशेड़ी से सामान्य होने लगे हैं। यह दावा करते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि जब भी कोई नया बंदी आता है तो हम उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराते हैं। चिकित्सक ने पाया कि कि नशे के लक्षण थे। तो उनकी चिकित्सा की व्यवस्था शुरु कर दी गई और नशा मुक्ति केन्द्र के माध्यम से काउंसलिंग योग,मेडिटेसन आदि करा के उनका नशा छुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि 10 से 15 दिन में उनका नशा छुड़वा देंगे। इस जेल अधिकारी के अनुसार नशे के लक्षण के कारण ही उन्हें भूख नही लगने की समस्या भी थी। दरअसल,दोनो लंबे समय से नशा करते हैं। इसी वजह से उन्हें खाना खाने की समस्या थी। जैसे ही दवाई शुरु की तो अब दोनो सामान्य हैं।

यह पूछे जाने पर की साहिल और मुस्कान द्वारा क्या इंजैक्शन वाला नशा जो तुरन्त असर करता है लिया जाता है। जेल अधिकारी ने कहा कि दोनो तरह का नशा करते थे। मुस्कान और साहिल ने जेल के अंदर एक साथ रहने की मांग करते हुए हंगामा भी किया था। इस सवाल के जवाब में जेल अधिकारी ने कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है। बस उन्होंने यही कहा था कि हम एक साथ रहना चाहते हैं। तो हमारी तरफ से उनको बताया दिया गया था कि जेल में साथ रहना संभव नहीं है। दोनो को जेल के अंदर क्या काम दिया गया है। सवाल पर जेल अधिकारी ने कहा कि 10 दिनो तक जो बंदी है उनसे कोई कार्य नहीं लिया जा सकता है। 10 दिनो के बाद यदि कोई कार्य करना चाहेंगे तब हम लोग निर्णय लेंगे।

यह पूछे जाने पर कि जेल के अंदर मुस्कान और साहिल का व्यवहार कैसा है। जेल अधिकारी ने कहा कि धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में तो दोनो खामोश रहते थे। लेकिन.जबसे दवाई शुरु की है उससे उन्हे काफी लाभ हुआ है। अब वो अपने केस के बारे में भी सोचने लगे हैं। 3 मार्च को सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान-साहिल को गिरफ्तार किया गया। 19 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज गया। जेल जाते समय वकीलों ने साहिल की पिटाई कर दी थी। मेडिकल चेकअप के बाद मुस्कान और साहिल को अलग-अलग कॉमन बैरक में रखा गया था।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story