Meerut News: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप

Meerut News: स्थानीय भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि सालों के नाम पर इस पार्लर में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। पार्षद ने बताया कि उन्होंने सच्चाई का पता लगाने के लिए अपने एक साथी को पार्लर में ग्राहक बनाकर भेजा था।

Sushil Kumar
Published on: 8 July 2024 4:53 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic:Newstrack)

Meerut News: मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक पार्लर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर सोमवार पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखकर पार्लर में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहनपुरी में गेलेक्सी यूनीसेक्स नाम से एक पार्लर चल रहा था। स्थानीय पार्षद समेत कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी कि यहां पर सेलून के नाम पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। इस शिकायत पर पुलिस पहुंची, जिससे मसाज पार्लर में काम करने वाली सभी लड़कियां मौके से फरार हो गई। वही पुलिस ने पार्लर को सील करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। पुलिस विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई लोगों पर शिकंजा भी कसा है।

स्थानीय भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि सालों के नाम पर इस पार्लर में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। पार्षद ने बताया कि उन्होंने सच्चाई का पता लगाने के लिए अपने एक साथी को पार्लर में ग्राहक बनाकर भेजा था। उधर पुलिस का कहना है कि इस तरह के अनैतिक कारोबार को मेरठ में चलने नहीं दिया जाएगा उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं पर भी अनैतिक गतिविधिस्थानीय भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि सालों के नाम पर इस पार्लर में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। पार्षद ने बताया कि उन्होंने सच्चाई का पता लगाने के लिए अपने एक साथी को पार्लर में ग्राहक बनाकर भेजा था। संचालित होने की जानकारी मिलती है तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दे ताकि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सके।

चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

बीती 3 जुलाई को इजहार अहमद पुत्र मौ0 इब्राहिम निवासी रसूलनगर जाकिर कालोनी मेरठ के घर से अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के जेवर व दो मोबाईल फोन व 10-12 हजार रुपये चोरी करने की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 299/2024 धारा 305 भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना चोरी की घटना कारित करने में अभियुक्त अनस पुत्र सलमुददीन निवासी हुमायूनगर वसीम के बेसमेन्ट के पास थाना लोहियानगर मेरठ का नाम प्रकाश में आया। आज मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story