Meerut: सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का HURL में चयन

Meerut: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर छोटू राम अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक कोर्स के चार छात्रों का चयन एचयूआरएल में हुआ है।

Sushil Kumar
Published on: 25 Jun 2024 12:56 PM GMT
meerut news
X

सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों का एचयूआरएल में चयन (न्यूजट्रैक)

Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर छोटू राम अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक कोर्स के चार छात्रों का चयन हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के अमोनिया प्लांट हेतु सीनियर केमिकल इंजीनियर के पद पर हुआ है। विश्वविद्यालय प्रवक्ता के अनुसार चयनित छात्रों में अमन कुमार (2016 बैच), अजय प्रताप सिंह (2018 बैच), आकाश चौहान (2019 बैच) और अली हुसैन (2020 बैच) शामिल हैं। इनके अतिरिक्त चार अन्य पोस्ट पर एक आईईटी लखनऊ, एक बी आई टी झांसी और दो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर से चयनित हुए हैं।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, संस्थान के निदेशक प्रोफेसर नीरज सिंघल और केमिकल विभाग के समन्वयक इंजी. अमन कुमार ने इन चारों छात्रों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और संस्थान की प्रतिष्ठा में और वृद्धि करेगी। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) भारत सरकार का एक प्रमुख उपक्रम है, जो विश्व स्तरीय खाद निर्माण में अग्रणी है।

एचयूआरएल का उद्देश्य आधुनिक तकनीकों और पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रियाओं के माध्यम से उर्वरक उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है। एचयूआरएल ने कृषि क्षेत्र की उन्नति और किसानों की सहायता के लिए कई पहल की हैं, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कंपनी का अमोनिया प्लांट उर्वरक उत्पादन की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जहां चयनित सीनियर केमिकल इंजीनियरों का योगदान महत्वपूर्ण होगा।

छोटू राम अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर नीरज सिंघल ने कहा कि यह चयन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और इसके छात्रों के लिए गर्व का विषय है और यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार कुशल पेशेवरों का निर्माण कर रहा है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story