Meerut News: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं

Meerut News:जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। थाना जानी क्षेत्र में नहर से एक युवक का शव मिला है। वहीं थाना परतापुर क्षेत्र में देसी शराब के ठेके के पीछे खेत से एक शव पड़ा मिला।

Sushil Kumar
Published on: 20 May 2024 8:59 AM GMT
X

मेरठ में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो शव मिलने से सनसनी (न्यूजट्रैक)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। थाना जानी क्षेत्र में नहर से एक युवक का शव मिला है। वहीं थाना परतापुर क्षेत्र में देसी शराब के ठेके के पीछे खेत से एक शव पड़ा मिला। कुछ ही घंटों के अंतराल में अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को जोकि पुरुष के हैं को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों शवों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह परतापुर थाना क्षेत्र के गांव गेजा स्थित देसी शराब के ठेके के पीछे एक खेत में आज सुबह आसपास के लोगों ने जैसे ही युवक के शव को देखा तो उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। अब तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों के माध्यम से उसकी पहचान में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष प्रतीत हो रही थी और मृतक ने शर्ट और लोअर पहना था।

जानी क्षेत्र में नहर से एक शव बरामद

थाना जानी क्षेत्र के गांव पूठनी स्थित नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष थी। पुलिस के अनुसार शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इलाके की पुलिस का कहना है कि पुलिस की पहली प्राथमिकता फिलहाल शव की पहचान कराये जाने की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही घटना के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story