Meerut News : जन्माष्टमी पर मेरठ के मंदिरों में विशेष सजावट, कई जगहों पर गो पूजन के कार्यक्रम

Meerut News : जन्माष्टमी के अवसर पर मेरठ के मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। मंदिरों की विशेष सजावट की गई है।

Sushil Kumar
Published on: 26 Aug 2024 2:08 PM GMT
Meerut News : जन्माष्टमी पर मेरठ के मंदिरों में विशेष सजावट, कई जगहों पर गो पूजन के कार्यक्रम
X

Meerut News : जन्माष्टमी के अवसर पर मेरठ के मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। मंदिरों की विशेष सजावट की गई है। मेलों का भी आयोजन किया गया है। श्रीकृष्ण-राधा की भव्य झांकियां सजाई जा रही हैं। जहां तक बाजारों की बात है तो इस बार अन्य सालों के मुकाबले हर साइज के लड्डू गोपाल की काफी मांग रही है। साथ ही उनके श्रृंगार का भी सामान और बसुरी सोने चांदी की काफी बिकी।

इसके साथ ही आज जनपद के समस्त गो आश्रय स्थलों पर गो पूजन का कार्यक्रम बडे़ हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशालाओं में गौवंश को स्नान कराकर उनका पूजन किया गया। गो आश्रय स्थलों को फूल मालाओं से सजाया गया एवं गौवंश को चादर ओढ़ाकर फूल-माला पहनाकर उनका पूजन एवं उनको गुड़ चना एवं फल खिलाये गए।

जनपद में मुख्य आयोजक अस्थाई गोआश्रय स्थल धीरखेड़ा विकास खण्ड खरखौदा में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संजीव गोयल सिक्का मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित रहे हैं। उन्होंने गो आश्रय स्थल पर हवन किया एवं गोमाता का पूजन कर आरती उतारी। उनके साथ बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी, मंडलीय मंत्री जितेन्द्र भडाना, सोनू प्रधान, अमित भडाना, जितेन्द कौल, देवदत्त शर्मा, भीम सिंह एवं गो प्रेमी आशुतोष आदि रहे। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी नारायणी भाटिया, डिप्टी कमिशनर इनकम टैक्स दिल्ली, डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मेरठ एंव डाॅ. वीरेन्द्र सिंह, पशु चिकित्साधिकारी, खरखौदा, डाॅ. संजीव कुमार, एडीओ पंचायत मनोज कुमार, आदि उपस्थित रहे।


इसी प्रकार कान्हा गौशाला परतापुर मेरठ में श्री हरिकान्त आलूवालिया, महापौर मेरठ के द्वारा गो पूजन कर गोमाता को फूल माला पहनाकर गुड़ व फल खिलाए गए। वृहद गो संरक्षण केन्द्र नंगलापातू मेंबर दिनेश त्यागी, चैयरमेन भूमि विकास बैक, द्वारा गो पूजन किया गया। इस मौके पर वृहद गो संरक्षण केन्द्र संचालक मोहिनी सहरावत उपस्थित रहीं।

कान्हा गौशाला दौराला में देवेन्द्रपाल सिंह, चैयरमेन, नगर पंचायत दौराला के स्कूली बच्चों के साथ गोपूजन किया गया साथ में अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत दौराला करिशमा सिंह, एंव डाॅ. साक्षी चौहान, पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहीं। इसी प्रकार करनावल गौशाला में लोकेन्द्र सिंह, चैयरमेन के द्वारा गोपूजन किया गया इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रशमी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हर्षवर्धन उपस्थित रहे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story