×

Meerut News: मेरठ में शुरु होगा खेल विश्वविद्यालय, अब सपनों को लगेंगे पंख

Meerut News: स्पोर्ट्स सिटी के तौर पर पहचान रखने वाले वेस्ट यूपी के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के सरधना के सलावा में बनने वाले पहले खेल विश्वविद्यालय का काम अब शुरु होने जा रहा है।

Sushil Kumar
Published on: 22 Oct 2023 3:51 PM GMT
Sports University will start in Meerut, now dreams will get wings
X

मेरठ में शुरु होगा खेल विश्वविद्यालय, अब सपनों को लगेंगे पंख: Photo-Newstrack

Meerut News: स्पोर्ट्स सिटी के तौर पर पहचान रखने वाले वेस्ट यूपी के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के सरधना के सलावा में बनने वाले पहले खेल विश्वविद्यालय का काम अब शुरु होने जा रहा है। सरकारी प्रवक्ता ने आज बताया कि शासन स्तर से चयनित झारखंड की निर्माण एजेंसी की टीम पहुंच गई है। टीम ने पहले पीडब्लूडी के अभियंताओं से प्रोजेक्ट की जानकारी ली। पीडब्लूडी अभियंताओं के साथ टीम सीधे सलावा पहुंची। अगले-एक-दो रोज में निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। मेरठ और आसपास के जनपदों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने इस पर खुशी जताई। उनका कहना है कि सरकार ने हमारी सुन ली, अब सपनों को पंख लगेंगे। 7 सौ करोड़ की लागत से 96 एकड़ भूमि पर खेल विवि का निर्माण होगा।

खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

मेरठ के क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी योगेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि मेरठ ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए खेल विवि को जल्द से जल्द बनना लाभकारी होगा। इससे खेल के क्षेत्र में नए आयाम खुलेंगे और विश्वविद्यालय से खेल के क्षेत्र में करियर की नई शाखाओं में भी बढ़ने के लिए युवाओं को मदद मिलेगे। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास के साथ ही खिलाडि़यों को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा और खेल शिक्षा के लिए विवि की स्थापना का निर्णय लिया गया।

प्रशिक्षण के साथ ही स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, एमफिल और पीएचडी तक की शिक्षा खिलाड़ी ग्रहण कर सकेंगे। खिलाड़ी बोले खेल विवि का सपना हमने देखा वो अब जल्द पूरा होगा। जल्द खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के साथ शिक्षा ग्रहण करने के अवसर मिलेंगे। खिलाड़ी अब खेलेंगे भी और पढ़ेंगे भी। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को दूसरे प्रदेशों में पलायन नहीं करेंगे। बल्कि दूसरे प्रदेश के खिलाड़ी उप्र की ओर देखेंगे। बहरहाल,कहा जा सकता हैं कि मेरठ अब खिलाड़ियों के लिए वरदान बन चुका है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story