Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मेरठ से बने चार पदाधिकारी

Meerut News: कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय द्वारा घोषित की गई.

Sushil Kumar
Published on: 28 Sep 2023 4:41 PM GMT
State executive of Rashtriya Lok Dal declared
X

State executive of Rashtriya Lok Dal declared (Photo-Social Media)

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। यह कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय द्वारा घोषित की गई जिसमें मेरठ में निवास करने वाले चार लोगों को कार्यकारिणी में जगह दी गई है।


राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिज़वी के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में मेरठ से नरेंद्र खजूरी को प्रदेश उपाध्यक्ष इसके अलावा सुभाष गुर्जर प्रदेश महासचिव,रणवीर दहिया को प्रदेश सचिव। पूर्व विधायक विनोद हरित को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।


राष्ट्रीय लोकदल प्रवक्ता ने बताया कि बागपत से प्रमुख रहे पल्लवपुरम निवासी सुभाष प्रमुख को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। मोदीनगर निवासी वर्तमान में मेरठ में रह रहे रणवीर दहिया को प्रदेश सचिव बनाया गया है। सिवालखास से पूर्व विधायक विनोद हरित को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।


सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो ज़िम्मेदारी पार्टी की ओर से मिली है उसे ज़िम्मेदारी से निर्वहन किया जायेगा।



Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story