Meerut News: सुभारती विश्वविद्यालय को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान संस्थान का अवार्ड

Meerut News: सुभारती लॉ कॉलेज के डीन प्रो. डॉ. वैभव गोयल भारतीय व डॉ. रीना विश्नोई को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Sushil Kumar
Published on: 9 Sep 2024 2:57 PM GMT
Subharati University receives National Teacher Honors Institute Award
X

सुभारती विश्वविद्यालय को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान संस्थान का अवार्ड: Photo- Newstrack

Meerut News: मेरठ के स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय को शिक्षा व विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कार्यक्रम के तहत भागीदारी जन सहयोग समिति द्वारा पंजाब एंड सिंध बैंक नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान संस्थान के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिला

इसके साथ ही सुभारती लॉ कॉलेज के डीन प्रो. डॉ. वैभव गोयल भारतीय व डॉ. रीना विश्नोई को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुभारती लॉ कॉलेज से ही डॉ. ऐना सिसोदिया व डॉ. आफरीन अल्मास को मिला।

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मुख्य अतिथि भागीदारी जन सहयोग समिति के मुख्य संरक्षक व कुलपति साउथ एशिया यूनिवर्सिटी प्रो.के.के.अग्रवाल एवं सेक्रेट्री जनरल विजय गौड़ ने सुभारती विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ.स्तुति नारायण कक्कड़ की गरिमामयी उपस्थिति में सुभारती विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज के डीन प्रो. डॉ. वैभव गोयल भारतीय को प्रदान कर सम्मानित किया।

सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल ने हर्ष प्रकट करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सुभारती विश्वविद्यालय के आदर्शों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के भाव से देशहित में कार्य कर रहा है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने हर्ष प्रकट करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों में कौशल विकास के गुण स्थापित कर रहा है। जिसमें विशेष रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को आत्मसात करने की दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य किये जा रहे है।

कार्यक्रम में देश के 14 संस्थानों के प्रमुख एवं उनके वरिष्ठ फैकल्टी मेंबर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देशभर के शिक्षाविद, मीडिया जगत, सामाजिक व प्रशासनिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story