×

Meerut: सेन्ट्रल जोन के 37वें अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव ट्रॉफी पर सुभारती विश्वविद्यालय का कब्ज़ा

Meerut News: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय सेन्ट्रल ज़ोन के 37वें अंतर विश्‍वविद्यालय युवा उत्सव का विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों की बीच विजेताओं के सम्मान के साथ समापन हो गया।

Sushil Kumar
Published on: 3 Feb 2024 4:35 PM GMT
Meerut News
X

37वें अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव का विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुति (Social Media)

Meerut News: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय सेन्ट्रल ज़ोन के 37वें अंतर विश्‍वविद्यालय युवा उत्सव का विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों की बीच विजेताओं के सम्मान के साथ समापन हो गया। युवा उत्सव की चैंपियनशिप ट्रॉफी सुभारती विश्वविद्यालय ने जीती। दूसरे स्थान पर राजा मान सिंह तोमर संगीत और कला विश्वविद्यालय ग्वालियर तथा तीसरे स्थान पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर रहे।

संगीत वर्ग में किस पायदान पर कौन रहे?

संगीत वर्ग में पहला स्थान देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर को, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सुभारती विश्वविद्यालय व डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, तथा तीसरे स्थान पर रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी, जबलपुर, मध्य प्रदेश रहे। नृत्य वर्ग में पहले स्थान पर रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी जबलपुर मध्य प्रदेश, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय व डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर तथा तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से राजा मान सिंह तोमर संगीत और कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर व देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर रहे।

रंगमंच वर्ग में ये रहे अव्वल

रंगमंच वर्ग में पहले स्थान पर राजा मान सिंह तोमर संगीत और कला विश्वविद्यालय ग्वालियर दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर व जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी भोपाल तथा तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर व अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी रहे।


साहित्य और ललित कला वर्ग में इन्हें मिला प्रथम स्थान

साहित्य वर्ग में पहले स्थान पर सुभारती विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, तथा तीसरे स्थान पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय रहे। ललित कला वर्ग में पहले स्थान पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर राजा मान सिंह तोमर संगीत और कला विश्वविद्यालय ग्वालियर तथा तीसरे स्थान पर सुभारती विश्वविद्यालय रहे। इसके अतिरिक्त युवा उत्सव के उद्घाटन के समय सुभारती परिसर में निकले सांस्कृतिक जुलूस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पहला स्थान डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर मिला। दूसरा स्थान सुभारती विश्वविद्यालय तथा तीसरा स्थान ए. के. एस. यूनिवर्सिटी सतना मध्य प्रदेश को मिला।

प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

इससे पहले, भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से आयोजित सेन्ट्रल ज़ोन के 37वें अंतरविश्वविद्यालय सुभारती युवा उत्सव में आयोजक के रूप में स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय का परिसर भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगो से रंगा रहा। देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालय से आए विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति, साहित्य, सुरीले संगीत और मनमोहक नृत्य के साथ मूक अभिनय सहित 28 प्रतियोगिताओं में जमकर अपना हुनर दिखाया।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

मांगल्या प्रेक्षागृह में आयोजित समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुभारती विश्वविद्यालय की कुलाधिपति स्तुति नारायण कक्कड़, विशिष्ट अतिथि मेरठ प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डॉ.रोहित रविन्द्र, सुभारती युवा उत्सव के मुख्य पर्यवेक्षक डॉ. अरुण पाटिल, तकनीकी पर्यवेक्षक दीपक कुमार झा, युवा महोत्सव की संयोजक डॉ.भावना ग्रोवर, फाइन आर्ट कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पिंटू मिश्रा, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. प्रदीप राघव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान सुभारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।


सफल रहा आयोजन

स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल (Major General Dr.G.K.Thapliyal) ने स्वागत भाषण में अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने भारतीय विश्वविद्यालय संघ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि, सेन्ट्रल ज़ोन के 37 वें अंतर विश्वविद्यालय सुभारती युवा उत्सव का आयोजन बेहद सफल रहा। जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों से आएं विद्यार्थियों ने देश की विभिन्न संस्कृतियों को संगम का रूप दिया। उन्होंने विजेता विश्वविद्यालय व सभी विद्यार्थिंयों का उत्साह वर्धन करते अपनी शुभकामनाएं दी।

कुलाधिपति ने विजेताओं को दी शुभकामनाएं

सुभारती विश्वविद्यालय की कुलाधिपति स्तुति नारायण कक्कड़ ने कहा कि, 'इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा होता है। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय ने आयोजक के रूप में सुन्दर आयोजन कर 37 वें अन्तर्विश्वविद्यालय युवा उत्सव का सफलतापूर्वक समापन किया है। सुभारती विश्वविद्यालय शैक्षिक गुणवत्ता, भारतीय संस्कार एवं भव्य परिसर के लिये विख्यात है और शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र से अपने विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन कर रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि, सभी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निष्ठा के साथ राष्ट्रहित में लगाए ताकि हमारा देश सशक्त बन सके। उन्होंने विजेता विश्वविद्यालय एवं सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अपनी मंगलकामनाएं दी।

भारत बनेगा विश्व गुरु, विश्वविद्यालय को रहना होगा जीवित

विशिष्ट अतिथि मेरठ प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने कहा कि, 'युवा देश की शक्ति है। उन्होंने कहा, इस प्रकार के आयोजन से कला, संस्कार एवं विचारों का संगम होता है और विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन होता है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरू बनाने हेतु देश के प्रत्येक विश्वविद्यालय को जीवित रहना होगा। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा एवं चिकित्सा सहित राष्ट्र हित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।'

विद्यार्थियों के प्रदर्शन ने युवा उत्सव में चार चांद लगाए

भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा नियुक्त सुभारती युवा उत्सव के मुख्य पर्यवेक्षक डॉ. अरुण पाटिल ने कहा कि, विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने युवा उत्सव में चार चांद लगाए है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सांस्कृतिक आदान प्रदान के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने कहा कि युवा उत्सव के आयोजक के रूप में सुभारती विश्वविद्यालय ने पूरी तत्परता से सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया है। भव्य आयोजन हेतु विश्वविद्यालय प्रबंधन बधाई का पात्र है।

धन्यवाद ज्ञापन छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. प्रदीप राघव ने दिया। मंच का संचालन डॉ. सीमा शर्मा व डॉ.निशा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वंदेमातरम गायन से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ.अभय शंकरगौड़ा, कुलसचिव ग्रुप कैप्टन एम याकूब, सह संयोजक डॉ.रीना विश्नोई, सह संयोजक डॉ.पिंटू मिश्रा, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ.प्रदीप राघव, जस्टिस राजेश चन्द्रा, डॉ.निखिल श्रीवास्तव, डॉ.वैभव गोयल भारतीय, डॉ.सोकिन्द्र कुमार, कर्नल राजेश त्यागी, डॉ. मनोज त्रिपाठी, डॉ.सुधीर त्यागी, अमित कुमार वर्मा सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story