TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Meerut News: गन्ना समिति चुनाव में धांधली, धरने में पहुंचे युवा टिकैत, योगी के लिए कही ये बड़ी बात

गौरव टिकैत ने किसानों से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि पूरे प्रदेश का संगठन आपके आंदोलन पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर आपके साथ खड़ा रहेगा और आपके संघर्ष में शामिल होगा।

Sushil Kumar
Published on: 30 Sep 2024 1:48 PM GMT
Meerut News: गन्ना समिति चुनाव में धांधली, धरने में पहुंचे युवा टिकैत, योगी के लिए कही ये बड़ी बात
X

गन्ना समिति चुनाव धरने में पहुंचे युवा टिकैत (newstrack)

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन मेरठ का गन्ना समिति के चुनाव में धांधली प्रकरण में थाना परतापुर परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों को बीच आज भाकियू युवा नेता चौधरी गौरव टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि बेहद शानदार है। प्रदेश में उन्हें दूसरी बार ताकत देकर ताकतवर बनाया है। कुछ चंद लोग मुख्यमंत्री की छवि को बदनाम करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि किसान की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाए और किसानों को न्याय दिलाया जाए।

गौरव टिकैत ने किसानों से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया और किसानों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का संगठन आप के आंदोलन पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आपके साथ खड़ा होगा और आपके संघर्ष में शामिल होगा। आपको एक लंबा संघर्ष करना होगा आपका संघर्ष शानदार है और किसान की आस्था आपके साथ है।

गन्ना समिति चुनाव धरने में पहुंचे युवा टिकैत

भाकियू नेता गौरव टिकैत ने सभी किसानों का अन्याय के विरुद्ध न्याय की लड़ाई लड़ने हेतु धन्यवाद करते हुए कहा की ये किसान का मुद्दा और चुनाव है। इसे किसान का ही चुनाव रहने दिया जाए इसमें छेड़छाड़ न की जाए। अगर इसमें छेड़छाड़ की जाएगी तो किसान संघर्ष करेगा। गौरव टिकैत ने कहा कि हम किसी प्रत्याशी के न विरोध में हैं और न ही समर्थन में हैं। हमें नहीं पता कि कौन चुनाव लड़ रहा है और कौन लड़ना चाहता है। हमारा समर्थन किसी को नहीं है। हमारा समर्थन केवल किसान का चुनाव कराने से है न कि किसी को हराने जिताने में है। हम किसान समस्याओं को लेकर संघर्षरत हैं और हर दम तक संघर्ष में शामिल रहेंगे किसी भी सूरत में किसान का शोषण का सहन नहीं किया जायेगा।

बता दें कि चौथे दिन भी बाबा विजयपाल घोपला की भूख हड़ताल जारी रही। उनके स्वास्थ में लगातार गिरावट आ रही है। आज चौथे दिन अरुण नरंगपुर ने भी बाबा विजयपाल के साथ आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस बीच आज धरना स्थल पर ही किसानों की मेजर चिंदोड़ी की अध्यक्षता में पंचायत हुई जिसका संचालन हर्ष चहल ने किया। इस दौरान सभी ने सम्मान के साथ इस प्रकरण में संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने इस संघर्ष को अंतिम क्षण तक ले जाने का आह्वान किया। अनुराग चौधरी ने कहा कि संघर्ष आरपार का होगा। परंतु किसानों की आत्माओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

आज भी धरना स्थल पर भट्टी चलती रही। सुबह का नाश्ता दोपहर का खाना किसानों ने धरना स्थल पर ही खाया और भारी संख्या में किसान धरने में शामिल रहे। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की आज एक 6 सदस्य प्रतिनिधि मंडल अपर जिलाधिकारी शहर के निमत्रण पर जिलाधिकारी से मिलने मेरठ जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में मेजर चिंदोड़ी, हर्ष चहल, सनी प्रधान, वीरेंद्र सरूरपुर, मोनू चौधरी, हरेंद्र सिंह जायेंगे। आज धरनास्थल पर सनी प्रधान, विक्रांत सांगवान, सत्यवीर सिंह, विनेश छुर , मोनू,बबलू, अजय नेहरा, ललित सिंह, राहुल कुमार, मेजर चिंदोड़ी, प्रमोद गुन, ओंबीर, अर्जुन, बादल, सुनील , नरेश मवाना, अंकुर सिसोली, सुधीर , प्रिंस, मानू, कर्षनपाल, वीरेंद्र , विनोद, मनोज शर्मा आदि सैंकड़ो किसान उपस्थित रहे।

किसानों की पंचायत के दौरान अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश कुमार, उप जिलाधिकारी कमल किशोर , पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम सिंह , पुलिस उपाधीक्षक किठौर प्रमोद कुमार , और थाना अध्यक्ष परतापुर, थाना अध्यक्ष ब्रह्मपुरी, थाना अध्यक्ष रेलवे रोड, सैंकड़ो की संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story