×

Meerut News: पुलिस कांस्टेबल की पत्नी की मकान के दूसरे फ्लोर से गिरने से संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Meerut News: मवाना की अशोक विहार कालोनी में आज तड़के दो मंजिला मकान की छत से पुलिस कांस्टेबल की पत्नी गिर गई। खून से लथपथ महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

Sushil Kumar
Published on: 19 May 2024 9:24 AM GMT
meerut news
X

मेरठ में पुलिस कांस्टेबल की पत्नी की संदिग्धावस्था में मौत (न्यूजट्रैक)

Meerut News: प्रदेश के मेरठ जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर मवाना की अशोक विहार कालोनी में आज तड़के दो मंजिला मकान की छत से पुलिस कांस्टेबल की पत्नी गिर गई। परिजनों द्वारा खून से लथपथ महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही सीओ सौरभ सिंह और थाना प्रभारी दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पूरी पुलिस टीम आवास पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों द्वारा फोरेंसिक टीम को बुलाया गया जिसने पहले सीएचसी व उसके बाद अशोक विहार कालोनी में घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम प्रियंका(30) पत्नी सन्नी है।

मिली जानकारी के अनुसार मवाना की अशोक विहार कालोनी में किराए के मकान में जनपद सहारनपुर के उमरी कला थाना रामपुर मनिहारन निवासी सन्नी पुत्र राकेश अपनी पत्नी प्रियंका व दो बच्चों के साथ रहते हैं। सन्नी मवाना में ही सीओ पेशी में तैनात हैं। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज तड़के प्रियंका मकान की छत से अचानक नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन प्रियंका को नजदीकी सीएचसी लेकर गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जांच कर रही पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर घटना को हादसा बताया है। पुलिस के अनुसार मृतका प्रियंका की शादी करीब छह वर्ष पूर्व सन्नी से हुई थी। सन्नी 2022 से मवाना सीओ पेशी में तैनात है। जिसके दो बच्चे पुत्री छह वर्ष व बेटा चार वर्ष है। प्रियंका मानसिक रूप से बीमार चल रही थी ,जिसका इलाज चल रहा था। बहरहाल, घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story