पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगा हत्यारोपी, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Meerut: स्विमिंग पूल पर बच्चों के साथ नहाने गए पिता की गोलीमार कर हत्या करने वाले आरोपी हमलावर के आज पुलिस ने चिन्दौडी पुलिया के पास पकड़ने की कोशिश की।

Sushil Kumar
Published on: 6 Jun 2024 12:14 PM GMT
meerut news
X

मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारोपी को किया गिरफ्तार (न्यूजट्रैक)

Meerut News: जिले में 4 जून की रात एक स्विमिंग पूल पर बच्चों के साथ नहाने गए पिता की गोलीमार कर हत्या करने वाले आरोपी हमलावर के आज पुलिस ने चिन्दौडी पुलिया के पास पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की। घेराबंदी करने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया।

मामला मेरठ शहर के थाना लोहिया नगर क्षेत्र का है। यहां 4 जून की रात में एक स्विमिंग पूल पर बच्चों के साथ नहाने गए पिता की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक का नाम अशरद (32) पुत्र अमीर अहमद था। घटना के समय यानी 4 जून की रात करीब नौ बजे अरशद अपने साले और बेटा-बेटी के साथ लोहिया नगर इलाके के जुर्रानपुर फाटक के पास स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इस दौरान बिलाल नामक युवक द्वारा अपने साथिय़ों के साथ मिल कर अरशद के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में थाना लोहियानगर पर मु0अ0सं0-243/2024 धारा 147,148,149,302,120बी भादवि पंजीकृत है।

उपरोक्त घटना में एक आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है। आज थाना लोहियानगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि घटना का मुख्य आरोपी बिलाल कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर थाना लोहियानगर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त बिलाल की चिन्दौडी पुलिया के पास घेराबंदी करने का प्रयास किया गया जिस पर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई जिस पर पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त बिलाल गोली लगने से घायल हो गया है। घायल अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल पिस्टल .32 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस एवं एक स्कूटी बरामद हुई है। अभियुक्त बिलाल के विरूद्ध विभिन्न थानों पर लूट, हत्या, चोरी आदि अपराधों के 08 अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त बिलाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story