Meerut News: तीन मंजिला मकान जमींदोज, छह की मौत, चार अभी भी मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

Meerut News: डीएम ने हादसे में छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। देर रात मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Sushil Kumar
Published on: 15 Sep 2024 1:19 AM GMT (Updated on: 15 Sep 2024 2:48 AM GMT)
Meerrut News ( Pic- Newstrack)
X

Meerrut News ( Pic- Newstrack)

Meerrut News: शहर की घनी आबादी वाली बस्ती जाकिर कॉलोनी में डेयरी संचालक का तीन मंजिला मकान शनिवार शाम करीब 5ः15 बजे भरभराकर जमींदोज हो गया। मलबे में करीब 12 लोग दब गए। कुछ मवेशी भी दब गए। वहीं घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो गई। अभी भी चार लोग मलबे में दबे हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। डीएम ने हादसे में छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इससे पहले तीन लोगों की मौत हो चुकी थी जिसमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जिनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभी चार लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका है। जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मकान गिरने की सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर दौड़े। एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे., आईजी नचिकेता झा, एसएसपी डॉ. विपिन टांडा समेत तमाम अफसर भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिनके निर्देश पर बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ऑपरेशन चलाकर बचाव कार्य में लगी हैं।इलाके की पुलिस के अनुसार जाकिर कॉलोनी में शनिवार शाम करीब 5ः15 बजे एक तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर जमींदोज हो गया।

हादसे में इस मकान में रह रहें एक ही परिवार के 12 लोग मलबे में दब गए। जिसमें स्त्री पुरुष और बच्चे शामिल हैं। इनमें से कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि हादसा ग्रस्त मकान 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला नफो का है। इस मकान में नफो के दो बेटे साजिद और गोविंदा अपने पत्नी, बच्चों के साथ रहते हैं। पूरा ही परिवार मलबे में दबा है। इसी मकान मे रहने वाला परिवार डेयरी कारोबार चलाता है। नीचे की मंजिल में भैंसे बंधी रहती हैं। जहां डेयरी चलती है और ऊपरी दो मंजिल पर परिवार रहता है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story