×

Karachi to Noida: पाकिस्तानी से आई सीमा हैदर पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' का टाइटल विवाद खत्म

Karachi to Noida: मनसे की धमकी के बाद IMPPA ने फ़िल्म को विवादित कह निर्माता अमित जानी द्वारा मांगे गए टाइटल 'कराची टू नोएडा' को ख़ारिज कर दिया था। साथ ही कहा था कि, विवादित विषय पर फ़िल्म नहीं दी जा सकती।

Sushil Kumar
Published on: 10 Jan 2024 1:36 PM GMT
Karachi to Noida: पाकिस्तानी से आई सीमा हैदर पर बन रही फिल्म कराची टू नोएडा का टाइटल विवाद खत्म
X

Seema Haider Movie: पाकिस्तानी से आई सीमा हैदर (Seema Haider) पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' (Karachi to Noida) पर विवाद आखिर थम ही गया। सीमा हैदर पर फ़िल्म बनाने को लेकर मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और फ़िल्म निर्माता अमित जानी (Film producer Amit Jani) के विवाद के बीच इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) और FMC द्वारा ख़ारिज किये गए 'कराची टू नोएडा' के टाइटल को अंततः जानी फायरफॉक्स को ही दे दिया गया है।

टाइटल विवाद पहुंचा बंबई हाईकोर्ट

मनसे की धमकी के बाद IMPPA ने फ़िल्म को विवादित कह निर्माता अमित जानी द्वारा मांगे गए टाइटल 'कराची टू नोएडा' को ख़ारिज कर दिया था। साथ ही कहा था कि, विवादित विषय पर फ़िल्म नहीं दी जा सकती। अमित जानी ने IMPPA पर पक्षपात करने और मनसे के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए मुंबई में प्रेस वार्ता की थी। इस मामले में बंबई उच्च न्यायालय में एक रिट भी दाखिल हुई थी।

'कराची टू नोएडा' का टाइटल आवंटित

'कराची टू नोएडा' और निर्माता के लिए बुधवार (10 जनवरी) का दिन शुभ रहा। IMPPA और फ़िल्म मेकर कम्बाइन ने अमित जानी के प्रोडक्शन हाउस जानी फायरफॉक्स को 'कराची टू नोएडा' का टाइटल आवंटित कर दिया है। निर्माता अमित जानी ने कहा, 'मनसे को लगता है होगा कि प्रोड्यूसर उत्तर प्रदेश से है तो वे मुंबई में चाहे जो मनमानी कर लेंगे, लेकिन अंततः जीत सत्य की ही हुई।

सीमा-सचिन की लव स्टोरी काफी चर्चित

गौरतलब है कि, पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की जिंदगी हो या उन पर बनने वाली फिल्म, दोनों ही हमेशा लाइमलाइट में रहती है। सीमा-सचिन पर जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन ने फिल्म का ऐलान किया था। वह उनकी लव स्टोरी पर 'कराची टू नोएडा' बना रहे हैं। हालांकि, इस पर काफी विवाद हुआ। मामला बंबई हाईकोर्ट तक पहुंचा



Karachi to Noida: पाकिस्तानी से आई सीमा हैदर पर बन रही फिल्म कराची टू नोएडा का टाइटल विवाद खत्म

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story