हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, याद किये गये काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानी

Meerut News: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया।

Sushil Kumar
Published on: 12 Aug 2024 12:08 PM GMT
meerut news
X

मेरठ में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ (न्यूजट्रैक)

Meerut News: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं चित्र प्रदर्शनी तथा काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों को नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नुपूर गोयल, कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के.थपलियाल, कार्यक्रम संयोजक व संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ.विवेक कुमार ने शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। हर घर तिरंगा अभियान के वाहन को मुख्य विकास अधिकारी नुपूर गोयल, कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के.थपलियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। काकोरी एक्शन के शताब्दी महोत्सव के क्रान्तिकारियों की स्मृति में मुख्य अतिथि ने पौधारोपण भी किया।

मुख्य विकास अधिकारी नुपूर गोयल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से देशवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत होगी। उन्होंने कहा कि तिरंगे को सम्मान के साथ अपने घरों पर लगाए और राष्ट्रीयता को सशक्त करने में एक दूसरे का सहयोग करें। उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं चित्र प्रदर्शनी तथा काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय देश के महापुरुषों के संस्कारों व उनके बलिदानों को अपने विद्यार्थियों में रोपित करने का गौरवान्वित कार्य कर रहा है। यह बड़ा सराहनीय है, इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के.थपलियाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में लोगो को राष्ट्र की भावना से प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान शान है और इसका सम्मान प्रमुखता से किया जाता है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र से अपने विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करके उन्हें देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं चित्र प्रदर्शनी तथा काकोरी ट्रेन एक्शन के बारे में भी विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में तिरंगा वैन के माध्यम से तिरंगों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस तक हर घर में तिरंगा पहुंचाने के साथ लोगो में देशभक्ति के भाव को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग में 15 अगस्त तक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है।

इसके साथ ही विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं काकोरी ट्रेन एक्शन के बारे में विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया जा रहा है। विगत वर्ष भी सुभारती द्वारा बड़े पैमाने पर घर घर निःशुल्क तिरंगों का वितरण किया था। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में पधारे ब्लॉक प्रमुख जानी गौरव चौधरी ने कहा कि तिरंगे को सम्मान के साथ सभी लोग अपने घरो की छत पर स्थापित करे। साथ ही महापुर्षों क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को राष्ट्र प्रेम से सराबोर करें। इस अवसर पर डॉ. अभय शंकरगौड़ा, डॉ. पिंटू मिश्रा, डॉ. आर.के.घई, एसी पाठक, संस्कृति विभाग के सचिव कुलदीप नारायण, डॉ संचित प्रधान, हर्षवर्धन कौशिक, मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी, शालिनी गोयल, सोनल जैन, अंकित प्रधान, अनन्त खेपड़, आदि सहित विश्वविद्यालय के विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story