Meerut News: पिता की डांट से परेशान तीन किशोरियां घर से भागी, पुलिस ने किया बरामद

Meerut News: पिता की डांट से परेशान तीन किशोरियों ने घर से भागने का फैसला कर लिया। पुलिस ने तीनों लड़कियों को ढूंढ निकाला है।

Sushil Kumar
Published on: 29 May 2024 2:45 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic: Social Media)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की थाना सरधना पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही करते हुए तीन गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया गया। तीनों लड़कियों ने पिता की डांट से परेशान होकर घर से चली गई थी।

पुलिस ने दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने पुलिस को मिली इस कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कल रात्रि में समय लगभग 09.30 बजे थाना सरधना पर पीआरवी 0559 के द्वारा थाना सरधना पर ग्राम छुर से तीन नाबालिग लडकियां अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से कहीं चले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी। इस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए कई टीमों का गठन करते हुए उपरोक्त लडकियों की तलाश हेतु रातभर गन्नों के खेतों आदि में सघन अभियान चलाया गया तथा अभियान के दौरान तीनों लडकियों को गांव के बाहर गन्नें के खेतों से सकुशल बरामद किया गया।

लड़कियों ने बताई वजह

जिनसे पूछताछ की गयी तो बताया कि हमारी मां का करीब 10 माह पूर्व देहान्त हो चुका है। हमारे पिता जी हम लोगों को डाटते रहते हैं जिस कारण हम तीनों घर से बाहर गन्ने के खेतों में छिपे रहे थे। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुन रहे थे मगर डर की वजह से खेत से बाहर नहीं आये थे। आज सुबह पुलिस ने हम लोगों को ढूंढ लिया। उपरोक्त के सम्बन्ध में सूचना उच्चाधिकारीगण को दी गयी तथा उपरोक्त तीनों लडकियों को उनकी नानी को सुपुर्द किया गया।

पशु क्रूरता मामले में फरार 5 अभियुक्त गिरफ्तार

जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा थाना सरूरपुर मेरठ पर पंजीकृत सम्बन्धित मु0अ0सं0- 134/2024 धारा – 429 भादवि व 3/11 पशु क्रूरता अधिनिमय वर्ष 1960 से सम्बन्धित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम रिजवान(22), नाजिम ( 23), जिशान( 25 , मौ0 कैफ (25) और मुन्ना (25)हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story